amazon
- फोटो : अमर उजाला
बिक रहे हैं ओम, स्वास्तिक के फ्लोर मैट
सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बावजूद अमेजन ने अभी तक अपनी वेबसाइट से देवताओं और हिंदु धर्म के खिलाफ बिक रहे आपत्तिजनक सामान को हटाया नहीं है। अमेजन.कॉम पर अभी भी ओम और स्वास्तिक वाले पर्दे, फ्लोरमैट बिक रहे हैं। इतना ही नहीं कंपनी की वेबसाइट पर गायत्री मंत्र लिखा कारपेट भी बेचा जा रहा है।