फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया वित्त वर्ष: आज से लागू होंगे ये 6 बड़े बदलाव, आप पर होगा बड़ा असर

Wed, 01 Apr 2020 02:51 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही 1 अप्रैल, 2020 से कई क्षेत्रों के नियमों में भी बदलाव होगा। सरकार इन नियमों में बदलाव को लेकर पहले ही अधिसूचना जारी कर चुकी है। इसके तहत टैक्स, बैंकिंग और उद्योग सहित कई क्षेत्रों के नियमों में बदलाव होगा जिसका उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा। आगे जानिए कौन-कौन से हैं यह बदलाव...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
income tax - फोटो : Social Media
नया आयकर स्लैब...
बजट 2020 में घोषित किए गए नए आयकर स्लैब को अप्रैल से लागू किया जा रहा है। अब करदाताओं के सामने दो विकल्प होंगे। करदाता चाहें तो टैक्स छूट की सभी रियायतों को छोड़कर घटी हुई नई दरों पर कर चुका सकते हैं। अगर वे रियायतों का लाभ लेना चाहते हैं तो मौजूदा दरों का विकल्प चुनना होगा। सरकार ने बजट में नए आयकर स्लैब में टैक्स की दर घटाकर 5 फीसदी, 10 फीसदी, 15 फीसदी, 20 फीसदी, 25 फीसदी और 30 फीसदी कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 7
mutual fund - फोटो : PTI
कंपनियों को डीडीटी पर राहत...
बजट में कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स हाउस की ओर से दिए जाने वाले डिविडेंड पर 10 फीसदी वितरण कर खत्म कर दिया गया है। अब यह टैक्स लाभांश पाने वाले निवेशक को देना होगा, जो उसके आयकर स्लैब के अनुरूप लागू होगा। यानी, अगर आप म्यूचुअल फंड से लाभांश लेते हैं, तो यह आपकी आय मानी जाएगी और उस पर टैक्स देना होगा।

4 of 7
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन - फोटो : सोशल मीडिया
ईपीएफ, एनपीएस पर टैक्स...
मोटी पगार पाने वाले कर्मचारियों के ईपीएफ और एनपीएस को टैक्स के दायरे में लाया गया है। अगर नियोक्ता की ओर से इन कर्मचारियों के ईपीएफ, एनपीएस या सुपरएनुएशन में सालाना 7.5 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश होगा, तो उस पर आयकर स्लैब के अनुरूप टैक्स देना होगा। यह व्यवस्था आयकर के नए और पुराने दोनों ही विकल्पों पर लागू की गई है।
विज्ञापन

5 of 7
Startup
स्टार्टअप को राहत...
बजट में स्टार्टअप के लिए आसान बनाए गए ईसॉप नियम बुधवार से लागू हो जाएंगे। इसके तहत स्टार्टअप को ईसॉप पर 5 साल बाद टैक्स का भुगतान करना होगा। एम्प्लाई स्टॉक ऑनरशिप प्लान (ईसॉप) के तहत कंपनियां अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए शेयरों में हिस्सेदारी देती हैं। अभी तक 200 शुरुआती स्तर के स्टार्टअप को ही ईसॉप का लाभ मिलता था।
विज्ञापन

6 of 7
मोबाइल फोन - फोटो : पेक्सेल्स
मोबाइल होंगे महंगे...
जीएसटी परिषद ने पिछले दिनों मोबाइल पर जीएसटी की दर 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया था। 1 अप्रैल से नई दरें लागू होने के बाद मोबाइल खरीदना महंगा हो जाएगा। नई दरें लागू होने के बाद 20 हजार रुपये का मोबाइल 1,200 रुपये और महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
online Banking
10 बैंकों का विलय...
10 सरकारी बैंकों का विलय भी बुधवार से प्रभावी हो गया है। इन दस बैंकों को मिलाकर चार नए बैंक बनाए गए हैं। बड़ौदा यूपी बैंक अब देश का सबसे बड़ा ग्रामीण बैंक बन गया है। इस विलय प्रक्रिया के बाद ग्राहकों को अपने पासबुक, चेक आदि में भी बदलाव कराना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें