एक अच्छे भविष्य की चिंता हम सभी लोगों को होती है। इसी वजह से अपनी कमाई के कुछ हिस्सों की बचत हम सभी करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करने के बाद आपको भी 60 वर्षों के बाद पेंशन का लाभ मिलेगा। इस स्कीम का नाम राष्ट्रीय पेंशन योजना है। इस पेंशन प्रणाली का उद्देश्य पेंशन के सुधारों को स्थापित करना और नागरिकों में सेवानिवृत्ति के लिए बचत की आदत को बढ़ावा देना है। अगर आप इस पेंशन प्रणाली में निवेश करते हैं, तो आपको भविष्य में आर्थिक रूप से किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना में इन्वेस्ट देश का कोई भी नागरिक कर सकता है। नेशनल पेंशन सिस्टम को लेकर देश भर के कई लोगों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। ये काफी फायदेमंद स्कीम है। इस स्कीम की मदद से आपको अपने बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप एक आत्मनिर्भर जीवन जी सकेंगे। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -