पेंशनभोगियों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आ रही है। अगर आपको भी हर महीने पेंशन मिलती है, तो 28 फरवरी से पहले आपको ये जरूरी काम करना होगा, वरना पेंशन की रकम रुक सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपको हर महीने बिना किसी रुकावट के पेंशन मिलती रहे, तो आपको 28 फरवरी तक अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करना होगा। दरअसल, पहले हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की डेडलाइन 30 नवंबर होती थी पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 28 फरवरी 2022 कर दी है। ये प्रमाण पत्र इसलिए जमा करवाया जाता है, ताकि पेंशनभोगी की मृत्यु के बाद परिवार के बाकी लोग अनुचित तरीके से पेंशन न लेते रहें। आइए जानते हैं कि आप इसे घर बैठे ही कैसे जमा कर सकते हैं और आपको कहीं जाने की जरूरत भी नहीं होगी।