फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 नहीं इन 5 तरीकों से आप पेट्रोल पंप पर धोखे से बच सकते हैं

Wed, 22 Mar 2017 12:45 PM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
बाइक-कार रखने वालों की सैलरी/पॉकेट मनी का एक बड़ा हिस्सा पेट्रोल पंप के हिस्से में जाता है। कई बार इस तरह की शिकायतें सामने आती हैं कि उन्हें माप से कम पेट्रोल मिला या पेट्रोल में मिलावट थी।

ग्राहक थोड़ी सी सतर्कता रखेंगे तो वह बहुत हद तक इस तरह की धोखाधड़ी के शिकार होने से बच सकेंगे। हम आपको ऐसे ही 5 तरकीब बता रहे हैं, जिससे आप पेट्रोल पंप पर धोखे का शिकार होने से बच सकते हैं...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक

कम चहल-पहल वाले पेट्रोल पंप पर न जाएं
कई पेट्रोल पंप पर दिन भर में कम ग्राहक पहुंचते हैं। ऐसे पंप की मशीन से जब हम पेट्रोल लेते हैं तो नोजल में पेट्रोल आने से पहले कुछ प्वाइंट हवा गाड़ी की टैंक में भर जाएगी और मीटर भी बढ़ जाएगी। इससे आपको पेट्रोल कम मिलता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक

जीरो रीडिंग के रीडिंग स्टार्ट नंबर देखें

पेट्रोल पंप मशीन में रीडिंग स्टार्ट होने से पहले जीरो रीडिंग पर जरूर ध्यान दें। इसके साथ ही यह भी देखें कि रीडिंग स्टार्ट किस नंबर से हुई है। कभी-कभी 10 से लेकर 15 तक नंबर पर रीडिंग स्टार्ट होती है। एक चीज और गौर करनी चाहिए कि यदी रीडिंग तीन से ज्यादा पर जंप हुआ तो आपको नुकसान होगा।

4 of 6
डेमो पिक
गाड़ी के रिजर्व में जाने से पहले पेट्रोल भरवा लें

बहुत लोग गाड़ी के रिजर्व में जाने पर ही पेट्रोल भरवाते हैं। वहीं, कई लोग तो रिजर्व के बाद भी गाड़ी को चलाते रहते हैं। लेकिन, जितना आपका टैंक खाली रहेगा, उसमें उतनी ही हवा भरेगी। ऐसे में पेट्रोल भरवाते समय हवा के कारण पेट्रोल की मात्रा कम मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला

मीटर रुक-रुक कर चल रहा हो तो हो सकते हैं शिकार


कई बार नोजल से टैंक में पेट्रोल जाते वक्त मीटर बार-बार रुकता है। इससे नंबर तो बढ़ जाते हैं, लेकिन पेट्रोल उतनी मात्रा में टैंक में नहीं जाता है। साथ ही अंतिम में थोड़ा बहुत पेट्रोल नोजल में ही रह जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
तेज मीटर पर रहें अलर्ट
पेट्रोल पंप पर मीटर बहुत तेज जल रहा हो तो इससे भी आपको नुकसान होगा। पेट्रोलकर्मी को मीटर की स्पीड नॉर्मल करने के लिए कहिए। तेज मीटर से भी कभी-कभी आपको नुकसान होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें