मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो फ्री कॉलिंग और डेटा सर्विस की सुविधा को 31 मार्च के बाद भी जारी रख सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो से टक्कर लेने के लिए शीर्ष तीन टेलीकॉम कंपनियां फ्री कॉलिंग पैक और सस्ते डेटा पैक दे रहे हैं।
रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर अनलिमिटेड वॉइस कॉल और फ्री डेटा ऑफर के बाद बाकी कंपनियों को भी कॉल रेट और इंटरनेट डेटा पैक को सस्ता करना पड़ रहा है। एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी दूसरी कंपनियों में सस्ते प्लान पेश कर रहे हैं। एक के बाद एक सभी कंपनियों ने अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग प्लान की घोषणा करनी शुरू कर दी है।
इकनॉमिक टाइम्स में एचएसबीसी में टेलीकॉम ऐनालिस्ट राजीव शर्मा के हवाले से कहा गया है कि दूसरी कंपनियां इसी तरह अपने डेटा और कॉलिंग पैक्स के दाम घटाती रहेंगी तो जियो अपना 31 मार्च से बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
2 of 4
जियो मनी स्पेशल ऑफर
रिपोर्ट में ब्रोकरेज हाउस रेलिगेयर के विश्लेषकों ने इस बात पर सहमति भी जताई है। जिस तरह से जियो के प्रतिद्वंद्वियों ने अपने पैक्स के दाम कम किए हैं उससे लगता है कि 4G मार्केट में पैठ बनाना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा।
एचएसबीसी के शर्मा के मुताबिक, इंडिया की शीर्ष टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने फ्री कॉलिंग टैरिफ प्लान का ऑफर पेश कर यह जता दिया है कि वह जियो से मुकाबला करने की योजना बना चुकी है। उसके ग्राहक जियो की ओर आकर्षित न होने पाएं इसके लिए वह अपने ग्राहकों को सस्ती सेवाएं देना चाहती है।
विज्ञापन
3 of 4
जियो छोड़िए, एयरटेल दे रहा है 259 रुपये में 10जीबी 4जी डाटा
- फोटो : SOCIAL MEDIA
रिलायंस जियो की अनलिमिटेड कॉल्स और अनलिमिटेड इंटरनेट सेवा के बाद अब देश की एक ओर बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने भी अपने ग्राहकों के लिए नया फ्री वॉयस कालिंग और नेट पैक लॉन्च किया है।
इससे पहले गुरूवार को एयरटेल और आइडिया दोनों टेलीकॉम कंपनी ने भी अपने ग्राहकों के लिए नई प्लान की स्किम लॉन्च की थी। जियो के अनलिमिटेड फ्री कॉल के बाद देश की अन्य कंपनी ने भी अपने ग्राहकों के लुभाने के लिए ये कदम उठाया है।
वोडाफोन का ये नया प्लान सभी 2जी, 3जी और 4जी प्रीपेड ग्राहकों के लिए होगा। चार नये प्लान के साथ शुरू होने वाली इस स्किम का 144-149 रूपये और 344-349 रूपये में लाभ उठा सकते है।
भारत संचार निगम लिमिटेड के मोबाइल ग्राहक जल्द ही 149 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉल किसी भी नेटवर्क पर भारत में कहीं भी कर सकेंगे। माना जा रहा है कि बीएसएनएल का नया मासिक प्लान 1 जनवरी को लॉन्च होगा। इस प्लान के जरिए बीएसएनएल को रिलायंस इंडस्ट्री की टेलीकॉम कंपनी जियो से मुकाबला करने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि जियो के मार्केट में आने के बाद टेलीकॉम सेक्टर में हलचल मची हुई है। जियो के 149 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 300एमबी डाटा और 100 लोकल व नेशनल एसएमएस 28 दिनों के लिए मिलता है।