फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब टिकट बुकिंग के लिए नहीं करना पड़ेगा लॉगिन

Wed, 30 May 2018 01:25 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रेलवे ने ई-टिकट बुकिंग के लिए नये बीटा वर्जन वाले वेबसाइट को लांच किया है। इस वेबसाइट को उपभोक्ताओं के अनुकूल डिजाइन बनाया गया है। मंगलवार से ई-टिकटिंग की यह वेबसाइट नये फॉर्मेट में नजर आने लगी है। 
विज्ञापन

15 दिन बाद होगी शुरू

2 of 6
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर वेबसाइट के नए वर्जन का लिंक दिया गया है। अगले पंद्रह दिनों तक इस दौरान पुरानी और नई दोनों वेबसाइट पर बुकिंग हो सकेगी। पंद्रह दिनों बाद सिर्फ नये वर्जन वाले वेबसाइट पर ही टिकटों की बुकिंग होगी। 
 
विज्ञापन

यात्री दे सकते हैं रैंकिंग

3 of 6
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 15 दिनों के बाद उपभोक्ताओं से मिले सुझावों को भी नई वेबसाइट में शामिल किया जाएगा। उपभोक्ता अपने अनुभव के आधार पर वेबसाइट को रैंकिंग दे सकेंगे। नई वेबसाइट यूजर फ्रेंडली तो है ही साथ ही उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार वेबसाइट का फोंट साइज घटा या बढ़ा भी सकते हैं। 
 

मिलेगी सीट उपलब्धता की जानकारी

4 of 6
इस वेबसाइट की दूसरी खासियत यह है कि सीट की उपलब्धता की जानकारी भी दी जा रही है। वेटिंग टिकट के कंफर्म होने का कितना प्रतिशत संभावना है इसकी भी जानकारी दी जा रही है। 
विज्ञापन

ज्यादातर ट्रेनें अभी से फुल

5 of 6
हालांकि इसमें ज्यादातर यात्रियों को मायूसी ही हासिल हो रही है क्योंकि गर्मी की छुट्टी में ज्यादातर ट्रेनें फुल है, लिहाजा टिकट कंफर्म होने की संभावना महज 14-20 फीसदी ही प्रदर्शित की जा रही है। चार साल बाद आईआरसीटीसी वेबसाइट को नया वर्जन लिया है। 2014 के बाद 2018 में इसके डिजाइन में फेरबदल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

17 बैंकों के साथ किया पेमेंट का टाईअप

6 of 6
नये वेबसाइट में 17 बैंकों के जरिए टिकट का पेमेंट किया जा सकेगा। टिकट बुकिंग के लिए हर एक यात्री की जानकारी आसानी से भरा जा सकेगा। पिछले टिकट बुकिंग की जानकारी एक जगह ही मिलने की सुविधा भी दी गई है। टूर पैकेज, होटल बुकिंग, टैक्सी बुकिंग समेत कई सुविधा भी दी गई है। इस वेबसाइट पर कई जानकारी बिना लॉगिंग के भी मिल रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें