हम भले ही वर्तमान में जीते हैं, लेकिन हमें चिंता अपने भविष्य की ही लगी होती है। हमारा बुढापा कैसा गुजरेगा, हमारे बच्चे किस स्कूल में पढ़ेंगे, हमारे बच्चों का जीवन कैसा होगा, हमें आगे चलकर कोई दिक्कत तो नहीं होगी, हम आर्थिक रूप से संपन्न तो रहेंगे न आदि। ऐसे ही नाजाने कितने सवाल हमारे मन में चलते रहते हैं। इसलिए अपने भविष्य को ध्यान में रखकर लोग भारतीय जीवन बीमा निगम की एलआईसी पॉलिसी को लेते हैं। इसमें एक कम प्रीमियम के साथ भविष्य को सुरक्षित रखने जैसी चीजें मिलती हैं। लेकिन देखा जाता है कि ऑनलाइन के इस जमाने में ज्यादातर लोग अब भी एलआईसी दफ्तर जाते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आप घर बैठे अपने प्रीमियम को भर सकते हैं और वो भी बिना किसी झंझट के। अगर आप भी इसका लाभ उठाना चाहते हैं, और अपना समय बचाना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको इसका तरीका बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...