हमारे आसपास कई तरह की ऐसी बीमारियां होती हैं, जो हमें पलक झपकते ही बीमार कर देती हैं। ऐसे में इनसे बचे रहना बेहद जरूरी है। हर कोई खुद को स्वस्थ रखने के लिए हर वो कदम उठाता है, जो जरूरी है। लेकिन कई बार लोग कई ऐसी खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं, जिन पर काफी ज्यादा खर्च होता है। इससे बचने के लिए लोग हेल्थ इश्योरेंस जैसी चीजें लेते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। ये तो हो गया हेल्थ इश्योरेंस, लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि क्या आप हेल्थ आईडी कार्ड के बारे में जानते हैं? तो शायद, आपका जवाब न में हो। दरअसल, ये एक तरह का डिजिटल कार्ड है, जिसमें व्यक्ति की पूरी मेडिकल रिपोर्ट या डेटा मौजूद होता है। मतलब एक क्लिक में आप मरीज की पूरी हेल्थ हिस्ट्री के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे अप्लाई करने के तरीके के बारे में...