हमारे देश में छोटे मध्यम वर्ग से लेकर बड़े तबके के लोग व्यापार करते हैं। कई तरह के बिजनेस होते हैं, जिनके जरिए लोग पैसे कमाते हैं। नौकरी करने से अच्छा लोग बिजनेस को समझते हैं, क्योंकि इससे ज्यादा लाभ कमाया जा सकता है। अगर बड़े बिजनेस करने वाले लोगों को छोड़ दिया जाए, तो भारत में काफी ज्यादा संख्या में मध्यम वर्ग के व्यापारी भी हैं। ये अपनी आजीविका चलाने के लिए अलग-अलग तरह के बिजनेस करते हैं। वहीं, अपने बिजनेस के कमाए पैसों पर इन्हें टैक्स भी देना पड़ता है। हालांकि, अब पहले की तरह कई तरह के टैक्स न होकर सिर्फ एक टैक्स यानी जीएसटी होता है। लेकिन अब भी देखा जाता है कि छोटे व्यापारी इस उलझन में रहते हैं कि वो जीएसटी रिटर्न कैसे फाइल करें। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो हम आपको इसका सरल तरीका बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...