फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते के साथ मुकेश अंबानी की पहली तस्वीर देखी? इस अंदाज में जताई खुशी

Thu, 10 Dec 2020 05:38 PM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 6
मुकेश अंबानी - फोटो : पीटीआई
देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। अब मुकेश अंबानी के पोते की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। बता दें कि नौ मार्च 2019 को उनकी शादी हुई थी, जिसके जश्न की चर्चा देश-दुनिया में हुई थी। अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने बताया कि भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अपने पोते के साथ मुकेश अंबानी। - फोटो : Twitter : @mpparimal
पोते के साथ मुकेश अंबानी की इस तस्वीर को पिरामल नाथवानी ने ट्वीटर पर साझा किया है। पिरामल रिलायंस कंपनी में ही डायरेक्टर कॉर्पोरेट अफेयर्स हैं। 
 

इधर, अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी प्राप्त हुई है। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के पड़पोते का स्वागत किया। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। नए मेहमान ने मेहता और अंबानी परिवार को बहुत खुशी दी है।
विज्ञापन

3 of 6
मंडप पर नीता अंबानी ने उतारी बेटे और बहू की नजर - फोटो : instagram
इस कपल की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे जो अपने स्टाइल और फैशन को लेकर सुर्खियों में बने रहे। मालूम हो कि आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था, जो तीन दिन तक चला था। इसमें तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

4 of 6
Akash Ambani shloka mehta wedding - फोटो : amar ujala
इस शादी में एंटीलिया के अलावा जियो गॉर्डन को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस सजावट की चर्चा आम और खास सभी के बीच रही। इस खास मौके पर घोड़े, हाथी से लेकर फूलों से सजी कृष्ण जी की मूर्ति और स्टेज भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। 
विज्ञापन

5 of 6
Akash Ambani shloka mehta wedding - फोटो : amar ujala
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एवं पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। साल 2014 से श्लोका मेहता रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। इसके अलावा श्लोका कनेक्टफॉर नामक संस्था में सह संस्थापक भी हैं और उसकी सारी जिम्मेदारियां उठा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जयमला डालने के बाद आकाश-श्लोका - फोटो : instagram
श्लोका हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। अंबानी और मेहता परिवार एक दूसरे को बखूबी जानता है। श्लोका अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। आमतौर पर वो ट्रेडिशनल ड्रेस में ही नजर आती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें