दुनिया भर में क्रेडिट कार्ड का उपयोग बड़े पैमाने पर शॉपिंग से लेकर ई-कॉमर्स कार्यों के लिए किया जाता है। क्रेडिट कार्ड होने के कई फायदे हैं, जैसे आप अपने बजट और लिमिट के हिसाब से अपने क्रेडिट कार्ड पर मनचाहा शॉपिंग कर सकते हैं। साथ ही क्रेडिट कार्ड पैसे न होने की स्थिति में भी आपको शॉपिंग करने की आजादी देता है। इसके कई फायदे हैं, जिनके बारे में आप सभी लोग जानते होंगे। वहीं दूसरी तरफ क्रेडिट कार्ड के कई नुकसान भी हैं, जैसे अगर आप अपना बिल समय से नहीं चुका पाते, तो आपको फाइन देना होता है। ऐसी स्थिति में आपका सिविल स्कोर भी कम हो जाता है। साथ ही कई लोग अपने बढ़ते क्रेडिट कर्ज से बहुत ज्यादा घबरा जाते हैं। मगर अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपना कर्ज समय पर नहीं चुका पा रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको अपने अधिकारों के बारे में जानना चाहिए। आइए जानते हैं -