एक समय था जब मोबाइल से बात करना आम आदमी की पहुंच से दूर बहुत दूर था, देश के कुछ ही लोग महंगी मोबाइल कॉल कर पाते थे। लेकिन नई - नई टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए टेलिकॉम कंपनियों ने कॉल करना बेहद सस्ता कर दिया और इस काम को करने वालों में एयरटेल के मुखिया सुनील भारती मित्तल भी अग्रणी हैं। इन्हें भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्रीज का सुल्तान भी कहा जाता है। सुनील की एयरटेल बीस देशों में अपनी सेवाएं मुहैया करा रही है। सुनील के मार्गदर्शन पर चलते हुए भारती एयरटेल दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी के रूप में ऊभरी है। आइए उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं उनसे जुड़ी 10 रोचक बातें।
-सुनील भारती मित्तल का जन्म 23 अक्टूबर 1957 को हुआ था। इस वजह से वह 23 नंबर के लिए काफी वहमी हैं।
विज्ञापन
सुनील भारती मित्तल के बारे में 10 रोचक बातें
2 of 10
सुनील भ्ाारती मित्तल
- सुनील ने अपनी पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी से पूरी की है। वहां से सुनील ने बीए की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी पढ़ाई की है।
विज्ञापन
सुनील भारती मित्तल के बारे में 10 रोचक बातें
3 of 10
सुनील भ्ाारती मित्तल
-सुनील ने अपने कारोबार की शुरूआत इंपोटर्र और एक्सपोटर्र के रूप में की थी। उस समय वो सुजुकी मोटर्स के पोर्टेबल जेनरेटर को इंपोर्ट-एक्सपोर्ट करते थे। सन 1985 में जब सरकार ने जेनरेटर के इंपोर्ट पर बैन लगा दिया तक सुनील ने अपना निवेश दूसरे कारोबार में कर दिया।
सुनील भारती मित्तल के बारे में 10 रोचक बातें
4 of 10
एयरटेल चीफ
-भारत में पुश बटन फोन और फैक्स मशीन को लाने वाले और कोई नहीं सुनील मित्तल ही थे। जो आज भी देश के कई घरों में इस्तेमाल हो रहे हैं। दरअसल सुनील ने ताईवान ट्रेड फेयर में इन फोन्स को देखा था, इसके बाद उन्होंने इसे भारत लाने का सोचा। वर्ष 1992 सुनील की कंपनी ने देश का पहली फैक्स मशीन लांच की, इस मशीन पर कॉर्डलेस फोन भी लगा हुआ था।
विज्ञापन
सुनील भारती मित्तल के बारे में 10 रोचक बातें
5 of 10
सुनील भ्ाारती मित्तल
-देश के गरीब बच्चों के लिए सुनील ने भारती फाउंडेशन की स्थापना की है। इस फाउंडेशन के तहत 250 स्कूलों को खोला गया है, जिसमें किताबें, यूनिफॉर्म और खाना भी मुहैया कराया जाता है।
विज्ञापन
सुनील भारती मित्तल के बारे में 10 रोचक बातें
6 of 10
पुरस्कार लेते हुए सुनील
- वर्ष 2007 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से नवाजा था। इसके अलावा भी सुनील के खाते में कई देशी और विदेशी सम्मान हैं।
विज्ञापन
सुनील भारती मित्तल के बारे में 10 रोचक बातें
7 of 10
जी8 में सुनील
-सुनील को इंटरनेट विषय पर बात करने के लिए जी-8 सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रंसिसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने न्योता दिया था।
सुनील भारती मित्तल के बारे में 10 रोचक बातें
8 of 10
सुनील भ्ाारती मित्तल
- सुनील के पिता सत पॉल मित्तल वर्ष 1976, 1982 में राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा 1988 में भी वह नॉमिनेटेड हुए थे।
सुनील भारती मित्तल के बारे में 10 रोचक बातें
9 of 10
सुनील परिजन के साथ्ा
- दिल्ली के पॉश इलाके लुत्यंस में सुनील का काफी बड़ा बंगला है। इसके अलावा उनका एक घर लंदन और एक कांटिनेंटल यूरोप में है।