फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन दवाएं खरीदने में है रिस्क, बरतें ये सावधानियां

Sat, 17 Jun 2017 01:44 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
1 of 7
medicine
मेडिकल स्टोर के बजाए ऑनलाइन मेडिसन खरीदना सस्ता तो पड़ता है, लेकिन इसके साथ कई ऐसे रिस्क हैं जिनसे आपके पैसे तो जाएंगे ही साथ ही जान का खतरा भी हो सकता है। ऐसा होने पर आप उस वेबसाइट के बारे में शिकायत भी दर्ज करने के बाद किसी तरह की कार्रवाई होना मुश्किल है। 
विज्ञापन

2 of 7
ऑनलाइन मेडिसन खरीदना हो रहा है पॉपुलर
विदेशों की तरह भारत में भी ऑनलाइन मेडिसन खरीदना काफी पसंद किया जा रहा है। घर बैठे ई-रिटेल साइट से सामान खरीदने के बाद दवाओं का कारोबार भी नेट से हो रहा है। हालांकि इसमें अभी कुछ गिनी-चुनी कंपनियां ही काम कर रही हैं। लोग भारी डिस्काउंट के चलते ऑनलाइन मेडिसन खरीदने को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
एक्सपॉयरी वाली दवाएं आने से होती है परेशानी
ऑनलाइन मेडिसन मंगाने से पुरानी या जल्दी  एक्सपॉयर होने वाली दवाएं आने का खतरा रहता है। इसके अलावा कई बार कंपनियां गलत सॉल्ट वाली दवाएं भी आ जाती है, जिसको लेने से तबीयत सही होने के बजाए और खराब हो सकती है। ऑनलाइन दवा खरीदने पर कंपनियां 20 से 40 फीसदी तक छूट देती हैं, वहीं दुकान पर 10 से 15 फीसदी छूट मिलती है। 

4 of 7
एक ब्रांड नाम से होती हैं कई दवाएं
इंटरनेट पर जो दवाएं बिकती हैं उनमें एक ब्रांड नाम से कई दवाएं होती हैं, जिनका सॉल्ट अलग-अलग होता है। उदाहरण के लिए अगर आप ऑनलाइन पेरासिटामॉल दवा मगाएंगे तो इस सॉल्ट के कई कॉम्बिनेशन आते हैं, इसलिए दवा मंगाने से पहले इसमें सावधानी रखने की जरुरत है। 
विज्ञापन

5 of 7
कई बार आ जाती हैं नकली दवाएं
कई बार इंटरनेट पर ऐसी दवाओं का प्रचार किया जाता है, जो देखने में तो सही मालूम पड़ती है, लेकिन जब सामने आती है तो उसकी असलियत के बारे में पता चलता है। उदाहरण के तौर पर इंटरनेट पर वजन कम करने की दवाओं के बारे में बहुत सारी दवाईयों के बारे में बताया जाता है। इसके लिए पैसा भी ज्यादा रखा जाता है। लोग जब उसको मंगा लेते तब जाकर के उन्हें पता चलता है कि वो दवा नकली है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : self
डॉक्टर के पर्चे की नहीं पड़ती जरुरत
ऑनलाइन दवा मंगाने के लिए किसी तरह के डॉक्टर के पर्चे की जरुरत नहीं पड़ती है। कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से कोई भी दवा मंगा सकता है। इससे आप वैसे भी ड्रग्स खरीद सकते हैं, जिनको बिना डॉक्टर की सलाह के बेचा नहीं जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : File
भारत में लीगल है ऑनलाइन मेडिसन बेचना
भारत में ऑनलाइन मेडिसन बेचना वैध है। इसको ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत बेचा जाता है। हालांकि दवा के तय समय पर पहुंचना, एक निर्धारित तापमान पर दवा को स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन के दौरान रखना इस पर किसी तरह का कोई नियम या कानून तय नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें