फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत में इन मशहूर रेस्टोरेंट्स का मिलेगा खाना, IRCTC करने जा रही है करार

Tue, 12 Feb 2019 01:05 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
15 फरवरी से शुरू हो रही देश की पहली बिना इंजन और सबसे तेज गति वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन 18) में यात्रियों को रास्ते में दो मशहूर रेस्टोरेंट का खाना मिलेगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) जल्द ही इसके लिए करार करने जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 7

यहां से होगी लंच व डिनर की सप्लाई

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईआरसीटीसी यात्रियों को इलाहाबाद जंक्शन स्टेशन पर लंच और वापसी में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर डिनर की व्यवस्था करेगी। इलाहाबाद पर पिंड बलूची रेस्टोरेंट से खाना मंगवाकर चढ़ाया जाएगा और इसे इलाहाबाद से गाड़ी छूटने के बाद यात्रियों को परोसा जाएगा। वहीं शाम को डिनर पैकेट कानपुर के लैंडमार्क होटल के रेस्टोरेंट से आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
train 18 - फोटो : कुमार संजय

यह होगी समय सारिणी

यह ट्रेन 15 फरवरी से शुरू होगी। 16 फरवरी से ट्रेन सुबह 6 बजे नई दिल्ली से चलकर सुबह 10.20 पर कानपुर और 12.25 पर प्रयागराज पहुंचेगी। यहां से चलकर दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 3 बजे चलकर रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। शाम 4.35 बजे यह इलाहाबाद और 6.30 बजे कानपुर पहुंचेगी। 

4 of 7

यह है किराया

अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए चर्चित इस ट्रेन का किराया विभाग ने तय कर दिया है। साथ ही इसमें सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का मेन्यू और उसका दाम भी निर्धारित कर दिया गया है।ई दिल्ली से वाराणसी के बीच एसी चेयरकार का किराया 1,850 रुपये, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3,520 रुपये होगा। इसमें कैटरिंग सर्विस चार्ज शामिल है। लेकिन वाराणसी से दिल्ली जाने की टिकट थोड़ी सस्ती है।
विज्ञापन

5 of 7
train-18 - फोटो : amar ujala

वापसी की टिकट सस्ती

वापसी में एसी चेयरकार के लिए 1,750 रुपये, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 3,470 रुपये चुकाने होंगे। वंदे भारत में चेयरकार का किराया समान दूरी के लिए चल रही शताब्दी एक्सप्रेस के चेयरकार की तुलना में डेढ़ गुना, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया एसी फर्स्ट क्लास सिटिंग से 1.4 गुना अधिक है। 
विज्ञापन

6 of 7

खाने के इतना पैसा करना होगा खर्च

चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास में खाने के दाम भी अलग-अलग होंगे। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को सुबह की चाय, नाश्ता और लंच के लिए 399 रुपये देने होंगे। वहीं, चेयरकार के यात्रियों को 344 रुपये चुकाने होंगे।

नई दिल्ली से कानपुर और प्रयागराज तक सफर करने वाले यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास में 155 और चेयरकार में 122 रुपये खाने के लिए देने होंगे। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को 349 और चेयरकार में 288 रुपये खाने के लिए देने होंगे। उन्हें शाम में चाय, स्नैक्स और डिनर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला

केवल प्रयागराज से वाराणसी वालों को छूट

ट्रेन में यात्रियों के लिए खाना लेना अनिवार्य होगा जबकि शताब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनों में यह वैकल्पिक सुविधा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में प्रयागराज से वाराणसी तक के यात्रियों को टिकट बुक कराने के वक्त खाना लेने या नहीं लेने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें