एचडीएफसी बैंक से ट्रैवल लोन के लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से अप्लाई कर सकते हैं।
अगर आप ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको बैंक की वेबसाइट पर जाकर 'अप्लाई नाउ' के विकल्प का चयन करना होगा। यहां पर्सनल लोन पर जाकर आप कस्टमर आईडी डालकर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं अगर आप बैंक के ग्राहक नहीं हैं तो अपना मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी डालकर आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद बैंक आगे के प्रोसेस के लिए आपसे संपर्क करेगा।
वहीं अगर आप ऑफलाइन लोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो बैंक की नजदीकी ब्रांच में जाकर आप ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने आईडी प्रुफ, एड्रेस प्रूफ, पिछले तीन महीनों के बैंक स्टेटमेंट जैसी अन्य दस्तावेजों की जरूरत होगी।