फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rojgar Mela: पीएम मोदी की युवाओं को बड़ी सौगात, रोजगार मेले में 71000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Mon, 23 Dec 2024 11:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त गया। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं वित्तीय सेवा शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PM Modi - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भर्ती अभियान 'रोजगार मेला' के तहत करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवाओं के सामर्थ्य और प्रतिभा का भरपूर उपयोग उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों के जरिए हम लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में सरकारी नौकरी देने का अभियान चल रहा है। आज भी 71,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीते एक-डेढ़ साल में करीब 10 लाख युवाओं को सरकार ने पक्की सरकारी नौकरी दी है। आज भारत का युवा, नए आत्मविश्वास से भरा हुआ है। वह हर सेक्टर में अपना परचम लहरा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना - फोटो : संसद टीवी
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अक्तूबर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे थे। रोजगार मेला देशभर में 40 जगहों पर आयोजित किया गया था। इसमें राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भर्ती हुए लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
PM Modi - फोटो : X/@BJP4India
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा था, "इस उत्सवी माहौल में, आज इस पावन दिन पर, रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भारत सरकार में देश के लाखों युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी देने का सिलसिला जारी है। भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।"

4 of 5
पीएम मोदी - फोटो : PTI
देश भर में 45 जगह आयोजित किया गया
रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया गया। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं वित्तीय सेवा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : X @BJP4India
22 अक्तूबर 2022 को हुई थी शुरुआत
रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्तूबर 2022 को हुई थी। हाल में संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने बताया था कि रोजगार मेले के जरिए अब तक कई लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें