रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी। अगर यात्रा शुरू होने से पहले आपका टिकट वेटिंग में है तो भी आप यात्रा कर सकेंगे। इंडियन रेल कैटरिंग और टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अब ऑनलाइन टिकट धारकों के लिए नियमों में थोड़ा सा बदलाव किया है, जिसके बाद वेटलिस्ट टिकट यात्री भी ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कुछ नियमों को मानना पड़ेगा, जिसके बाद यात्रा करने के दौरान उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।