गैस से जुड़ा एक और ऐसा अहम नियम है जिससे आपको फायदा हो सकता है। आप में से कुछ ही लोगों को ये पता होगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है, ये आप गैस के रेगुलेटर से भी पता लगा सकते हैं। दरअसल ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब मल्टीफंक्शन रेगुलेटर भी आ चुके हैं, जिसकी मदद से आप ये पता लगा सकते हैं कि आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है।