New Rules 2025: नए साल में कई वित्तीय नियम बदल गए हैं। इनमें पेंशन, यूपीआई, एफडी और वीजा से जुड़े नियम शामिल हैं। नए साल की प्लानिंग से पहले इन बदलावों की जानकारी जरूरी है। नए साल 2025 में कौन-कौन से अहम बदलाव होने वाले हैं, उनके बारे में विस्तार से जानें...
नया साल 2025 आ गया है। नए साल में आर्थिक मोर्चे पर कई बदलाव हुए हैं। आने वाले साल के लिए वित्तीय योजना बनाने से पहले इन बदलावों की जानकारी जरूरी है। नए साल में नियम बदल रहे हैं उनका सबसे बड़ा लाभ पेंशनधारकों को मिलेगा। अब वे देश में किसी भी शाखा से अपना पेंशन निकाल सकेंगे। 2025 में बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट नियम, क्रेडिट कार्ड के फायदे और वीजा नियमों में बदलाव हो रहे हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें...