फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Rules: अब ITR भरने पर जुर्माना तो जूते-चप्पल हो सकते हैं महंगे; आज से हो रहे इन बदलावों का होगा सीधा असर

Thu, 01 Aug 2024 03:43 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। अब एक अगस्त से रिटर्न भरने पर जुर्माना लगेगा। अगर आपकी सालाना आय 5 लाख रुपये से ज्यादा तो 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। अगर इससे कम है तो एक हजार रुपये का दंड लगेगा।
विज्ञापन
1 of 7
एक अगस्त से बदलने वाले नए नियम - फोटो : amarujala.com
एक अगस्त से कुछ प्रमुख बदलाव हो रहे हैं। इनका आप पर सीधे वित्तीय असर पड़ेगा। इन बदलावों में जूते चप्पल महंगे हो सकते हैं। साथ ही, आईटीआर देरी से भरने पर जुर्माना लगेगा। फास्टैग केवाईसी लागू होने और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड फीस में बढ़ोतरी है भी शामिल है।
 
विज्ञापन

2 of 7
आईटीआर। - फोटो : Istock
आईटीआर भरने पर जुर्माना
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। अब एक अगस्त से रिटर्न भरने पर जुर्माना लगेगा। अगर आपकी सालाना आय 5 लाख रुपये से ज्यादा तो 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। अगर इससे कम है तो एक हजार रुपये का दंड लगेगा।
विज्ञापन

3 of 7
चप्पल की दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : संवाज
जूते-चप्पल हो सकते हैं महंगे
नए नियम के तहत अब भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से प्रमाणित फुटवियर की ही बिक्री होगी। इससे ग्राहक को अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। बीआईएस प्रमाणपत्र लेने के लिए निर्माताओं को कई गुणवत्ता मानकों का पालन करना होगा और इससे उनकी लागत बढ़ेगी।

4 of 7
फास्टैग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
फास्टैग से जुड़ी यह जानकारी ध्यान में रखें
1 अगस्त से 31 अक्टूबर तक कंपनियों को एनपीसीआई की शर्तों को पूरा करना होगा, जिसमें तीन से पांच साल से अधिक पुराने फास्टैग के लिए केवाईसी अपडेट करना और 5 साल से अधिक पुराने फास्टैग को बदलना शामिल है। प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होती है, और ग्राहकों को 31 अक्टूबर से पहले अपना केवाईसी अपडेट करना होगा।
विज्ञापन

5 of 7
एचडीएफसी बैंक। - फोटो : i stock
एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा शुल्क
एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड नियम में बदलाव कर रहा है। अगर आप पेटीएम, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज जैसी थर्ड पार्टी एप्स के जरिये किराया देते हैं तो एक फीसदी शुल्क लिया जाएगा। अधिकतम 3,000 रुपये होगा। शिक्षा के लेनदेन पर भी एक फीसदी चार्ज लगेगा। इसी तरह अगर महीने में 15,000 रुपये से ज्यादा का ईंधन भरते हैं तो भी एक फीसदी चार्ज देना होगा।
विज्ञापन

6 of 7
इतने दिन बैंक रहेंगे बंद - फोटो : Istock
14 दिन बंद रहेंगे बैंक 
अगर आपने अगस्त में बैंक से जुड़ा कोई टास्क शेड्यूल किया है तो ध्यान रखें कि अगस्त में 14 बैंक हॉलिडे होंगे, जिसमें रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
गूगल मैप्स सेवा शुल्क 70% तक घटाएगी
गूगल मैप्स 1 अगस्त से अपने सेवा शुल्क में 70 प्रतिशत तक की कटौती करेगा। इसके अतिरिक्त, बिलिंग डॉलर से रुपये में बदल जाएगी। नियमित उपयोगकर्ता प्रभावित नहीं होंगे, क्योंकि उनके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क लागू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें