फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई और दौलत के मामले में युवराज नहीं हैं किसी से कम, इतनी है नेटवर्थ

Mon, 10 Jun 2019 05:22 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप में हीरो रहे युवराज सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय संन्यास का एलान कर दिया है। मुंबई के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवी ने इसकी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने भविष्य की योजनाओं का भी खाका खींचा। वैसे अगर बात करें कमाई की तो युवराज इस मामले में बहुत आगे हैं। उन्होंने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले  लिया हो, लेकिन संपत्ति के मामले में वो कई खिलाड़ियों को मात देते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दिसंबर 2018 तक युवराज सिंह की कुल संपत्ति 250 करोड़ से 300 करोड़ रुपये के बीच थी। युवराज को एक मैच खेलने के लिए लाखों रुपये मिलते हैं। उन्हें बीसीसीआई की ओर से सालाना एक करोड़ रुपये भी मिलते थे। टी-20 मैच के लिए युवराज दो लाख रुपये लेते हैं। वहीं उनकी टेस्ट मैच फीस पांच लाख रुपये है। 
विज्ञापन

3 of 4
युवराज ने कई कंपनियों के ब्रांड अंबेसडर भी हैं। प्यूमा, एलजी और रिवाइटल जैसे ब्रांड से युवराज ने करोड़ों रुपये की कमाई की है। युवराज चंडीगढ़ में अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ रहते हैं। उनके घर की कीमत 5.2 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही युवराज के पास बेंटले कांटिनेंटल, ऑडी क्यू5 और बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जैसी बड़ी गाड़ियां भी हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि युवराज आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज को 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। युवराज की अपनी एक कंपनी भी है। साल 2016 में युवराज ने यूवीकैन (YouWeCan) वेंचर्स नाम से एक कंपनी की शुरुआत की थी। इस ब्रांड के तहत एथलेटिक्स या खेल से जुड़े कपड़े आदि मिलते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें