फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपकी जेब में भी है 2,000 रुपये का नोट, तो जान लें उससे जुड़ी ये 10 जरूरी बातें

Sun, 23 Feb 2020 10:47 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आठ नवंबर 2016 को नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद कर 2000 रुपये के नए नोट जारी किए थे।
विज्ञापन
1 of 6
2000 रुपये
नकली नोटों को बंद करने के लिए नोटबंदी अच्छा कदम माना गया था। लेकिन इन नए नोटों की भी कॉपी बनाई जा रही है। बाजार में नकली नोट दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। नकली नोट जांचने की आपको कई तरकीबें पता होंगी, फिर भी रुपये से संबंधित कई सारी बाते ऐसी हैं जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे। इसलिए हम आपको 2,000 रुपये के नोटों के बारे में 10 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनमें से आपको कुछ ही पता होंगी। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
  • आरबीआई द्वारा जारी किए गए नोटों का एक तय साइज होता है। 2000 रुपये के नोट का साइज 66×166 एमएम होता है। 
  • नोट के बाई ओर देवनागरी में उसकी कीमत लिखी होती है।

यह भी पढ़ें: एक मार्च से हो रहा है बड़ा बदलाव, इस बैंक के ATM से नहीं मिलेंगे 2,000 रुपये के नोट

विज्ञापन

3 of 6
  • नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी। नोट पर स्वच्छ भारत का लोगो भी होगा।
  • नोट के दाईं ओर अशोक स्तंभ बना होता है। साथ ही एक वॉटरमार्क भी होता है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव, ग्राहकों को चुकाने होंगे इतने पैसे

4 of 6
  • आरबीआई द्वारा जारी किए गए नोटों के सिक्योरिटी थ्रेड पर तीन शब्द लिखे होंगे- भारत, 2000 और RBI। 
  • महात्मा गांधी सीरीज के नए नोट में आरबीआई के गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं। 

यह भी पढ़ें: एजुकेशन लोन लेना है तो इधर जानें देश के 10 बड़े सरकारी व निजी बैंकों के रेट

विज्ञापन

5 of 6
  • नोट पर एक नंबर पैनल होता है, जिसमें छोटे से बड़े आकार में संख्या लिखी होती है।
  • आरबीआई द्वारा जारी नोट पर एक ज्योमेट्रिक पैटर्न है, जो गांधी जी की तस्वीर के बिल्कुल करीब है।
  • नोट को तिरछा करने पर सिक्योरिटी थ्रेड का रंग हरे से नीले में बदलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

दृष्टिबाधित ऐसे पहचानें

  • दृष्टिबाधित लोग भी नोटों की पहचान कर सकते हैं। नोट के आगे के हिस्से पर बाईं और दाईं ओर सात लाइन बनी होती हैं। आयताकार आकृति में उभरे अक्षरों में नोट की कीमत लिखी होती है। नोट पर महात्मा गांधी की आकृति और अक्षरों में लिखी कीमत उभरी हुई होती है। इसके साथ ही नोट पर अशोक स्तंभ की आकृति भी उभरी हुई होगी।
यदि आपको नकली नोट की पहचान करने में कोई दिक्कत हो रही है तो आप paisaboltahai.rbi.org.in वेबसाइट पर नए नोट की पूरी जानकारी फोटो और ग्राफिक्स के साथ समझ सकते हैं। इस वेबसाइट पर सभी नोट के फीचर्स की जानकारी मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें