फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए IRCTC ने शुरू किया विशेष पैकेज, इतना आएगा खर्चा

Sat, 23 Feb 2019 01:00 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
भारतीय रेलवे और इंडियन कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए एक विशेष पैकेज को शुरू किया है। भारत दर्शन स्कीम के तहत यात्रियों के लिए इस पैकेज के जरिए यात्री आसानी से विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा को देख सकेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5

4 मार्च से शुरू होगी यात्रा

आईआरसीटीसी 4 मार्च से यह विशेष रेलगाड़ी चलाएगा। इस पैकेज के तहत 11 मार्च को यह पैकेज समाप्त होगा। पैकेज के अनुसार आईआरसीटीसी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अलावा अन्य उज्जैन, शिर्डी, नाशिक रोड और औरंगाबाद के अलावा ओमकारेश्वर, त्रियंबकेश्वर और गिरीशनेश्वर भी घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5

इतना आएगा खर्चा

पूरे पैकेज के लिए यात्रियों को प्रति व्यक्ति 7560 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसमें यात्रियों से ट्रेन द्वारा की जाने वाली यात्रा, नाश्ता, लंच व डिनर भी मिलेगा। यात्रियों को जो भी खाना दिया जाएगा वो शाकाहारी होगा और उनको धर्मशाला अथवा डोरमेटरी में रुकवाया जाएगा। पैकेज के अलावा यात्रियों को किसी भी स्मारक में प्रवेश करने के लिए अलग से टिकट लेना होगा। 

4 of 5

इन स्टेशन से चढ़ सकेंगे यात्री

चंडीगढ़ से शुरू होने के बाद ट्रेन अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर और जयपुर स्टेशनों पर भी रुकेगी। इन स्टेशन से भी यात्रा की जा सकेगी। वापसी में भी ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

स्लीपर कोच में होगी यात्रा

हालांकि यात्रियों को केवल शयनयान श्रेणी (स्लीपर कोच) में यात्रा करने का अवसर मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए  यात्री आईआरसीटीसी के इस लिंक (https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NZBD239A) पर क्लिक करके पा सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद बुकिंग भी की जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें