फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 हजार में कर सकते हैं कश्मीर की यात्रा, आईआरसीटीसी ने लांच किया 12 दिन का पैकेज

Wed, 22 Aug 2018 02:04 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अगर आप कश्मीर की यात्रा बेहद सस्ते में करने की सोच रहे हैं तो फिर अभी मौका है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने हाल ही में एक 12 दिन का पैकेज लांच किया है। इस पैकेज के लिए शुरुआती किराया 33 हजार रुपये है। 
Trending Videos
विज्ञापन

यह शहर होंगे शामिल 

2 of 6
इस यात्रा पैकेज में आईआरसीटीसी पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में यात्रा कराएगी। जिन शहरों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है उनमें जालंधर, अमृतसर, श्रीनगर, कटरा, गुलमर्ग और सोनमर्ग शामिल हैं। यात्रियों को एक तरफ ट्रेन से और वापसी में दिल्ली से हवाई सफर करने का मौका भी मिलेगा। 
विज्ञापन

चेन्नई से शुरू होगा सफर

3 of 6
आईआरसीटीसी के मुताबिक इस पैकेज के लिए यात्रियों को चेन्नई या फिर विजयवाड़ा से अपने सफर की शुरुआत करनी होगी। 14 सितंबर को एक स्पेशल ट्रेन कुचुवेली से चलेगी और 25 सितंबर को वापसी में दिल्ली सफदरजंग पहुंचेगी। 16 सितंबर को ट्रेन विजयवाड़ा पहुंचेगी और 17 तारीख को शाम 6 बजे जालंधर पहुंचेगी। यात्रियों को रात्रि विश्राम की सुविधा यहीं पर मिलेगी। 

एक दिन का होगा अमृतसर दौरा

4 of 6
18 सितंबर को सभी यात्रियों को सड़क मार्ग से अमृतसर ले जाएगा, जहां पर पूरे दिन उनको स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, वाघा सीमा घूमाया जाएगा। वहां से देर शाम यात्रियों को जालंधर वापस लाया जाएगा। रात्रि में ट्रेन फिर से चलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे कटरा पहुंचेगी। कटरा से सड़क मार्ग द्वारा यात्रियों को शाम तक श्रीनगर पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन

चार दिन होगी घाटी की सैर

5 of 6
20 सितंबर से लेकर के 23 सितंबर तक यात्रियों को कश्मीर घाटी की सैर करने का मौका मिलेगा। इसमें एक-एक दिन श्रीनगर, सोनमर्ग व गुलमर्ग का दौरा होगा। वहीं 23 को यात्री निशात बाग और शालीमार बाग घूम सकेंगे। 24 सितंबर को कटरा में आगमन के बाद सभी यात्री 25 सितंबर को दिल्ली आ जाएंगे, जहां से उन्हें हवाई मार्ग के जरिए चेन्नई, कोच्चि, विजयवाड़ा छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना होगा खर्चा

6 of 6
प्रत्येक यात्री को इस पैकेज के लिए कम से कम 33300 रुपये और अधिकतम 52750 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा भी यात्रियों को अपनी जेब से कई खर्च करने पड़ेंगे, जिनमें गुलमर्ग केबल कार से घूमने का खर्च भी शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें