आज कल महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं। भारतीय महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। छोटे-मोटे कारोबार ही नहीं, बल्कि देश के बड़े बिजनेस घरानों में भी बेटियां अहम और बराबरी की भूमिका निभा रही हैं। भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का उदाहरण सबसे उपयुक्त है। उन्होंने न सिर्फ अपले पिता की विरासत को संभाला है, बल्कि उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कई प्रयास किए हैं।
कारोबारियों की सफलता की पीछे उनकी पत्नियों का हाथ
अंतरराष्ट्रीय मैग्जीन फोर्ब्स के अनुसार, पिछले 20 सालों में भारतीय अरबपतियों की संख्या काफी बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बिलियनर क्लब में भारतीय अरबपतियों की संख्या अब पांच फीसदी हो गई है, जो पहले एक फीसदी थी। एक अनुमान के अनुसार हर 33 दिन में भारत में एक अरबपति बढ़ जाता है। बता दें कि इन दिग्गज कारोबारियों की सफलता की पीछे उनकी पत्नियों का हाथ है। आज करीब हर बड़े कारोबारी की बीवी बिजनेस में उनका सहयोग कर रही हैं। कुछ के तो अपने खुद के कारोबार भी हैं।