फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 25 रुपये में रेलवे दे रहा है ये खास सुविधा, यात्रा करने से पहले जान लें नियम

Fri, 13 Dec 2019 11:06 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे आए दिन कोई न कोई बदलाव करती रहती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हमें रेलवे की सुविधाओं के बारे में पता ही नहीं होता। आज हम आपको रेलवे की एक ऐसी ही सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत मात्र 25 रुपये खर्च करने पर आप हजारों रुपये बचा सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेलवे यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर सस्ते में रूम बुक करने की सुविधा देती है। ये रूम एसी और नॉन एसी विकल्प के साथ सिंगल, डबल बेड और शयनकक्ष के रूप में भी उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 25 रुपये है। जी हां, मात्र 25 रुपये में आप रेलवे का रिटायरिंग रूम बुक कर सकते हैं। 

आइए जानते हैं कि रेलवे में रूम बुक करने का रेट कार्ड क्या है। 
विज्ञापन

3 of 5
अगर आप तीन घंटे के लिए रूम बुक करना चाहते  हैं, तो आपको 25 रुपये खर्च करने होंगे। 
  • चार से छह घंटे के लिए 40 रुपये।
  • सात से नौ घंटे के लिए 50 रुपये।
  • 10 से 12 घंटे के लिए 60 रुपये।
  • 13 से 15 घंटे के लिए 70 रुपये।
  • 16 से 18 घंटे के लिए 80 रुपये।
  • 19 से 21 घंटे के लिए 90 रुपये।
  • 22 से 24 घंटे के लिए 100 रुपये।
  • 48 घंटे के लिए 200 रुपये।

 पांच रुपये की मिलेगी छूट

इतना ही नहीं, इस पर रेलवे आपको छूट भी देता है। अगर आप रूम बुकिंग का पेमेंट डिजिटली करते हैं तो आपको पांच रुपये की छूट मिलेगी। 

आइए जानते हैं कि आप रिटायरिंग रूम बुक कैसे कर सकते हैं। 

4 of 5

ऐसे करें बुकिंग

  • अगर आप भी रिटायरिंग रूम बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट पर यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए आपको अपना खाता खोलना होगा। 
  • अब पीएनआर नंबर विकल्प में पीएनआर नंबर डालें। 
  • इसके बाद आप अपनी जरूरत के मुताबिक रिटायरिंग रूम या डॉर्मिटरी बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

कैंसिल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान 

अगर आप चेक इन से 48 घंटे पहले रिटायरिंग रूम की बुकिंग कैंसिल कराते हैं, तो आपकी 20 फीसदी राशि कट जाएगी। लेकिन अगर आपने रिटायरिंग रूम को चेक इन से 24 घंटे पहले रद्द किया, तो आपकी 50 फीसदी राशि काट ली जाएगी।

हालांकि इस सुविधा का लाभ हर कोई नहीं उठा सकता, जिन यात्रियों की टिकट कंफर्म होगी, सिर्फ वे ही रिटायरिंग रूम बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि यह सेवा देश के हर रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें