फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन के सबसे अमीर एशियाई हैं हिंदुजा बंधु

Sat, 19 Mar 2016 10:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ह‌िंदुजा
हिंदुजा बंधु लगातार चौथे साल ब्रिटेन में सबसे अमीर एशियाई मूल के कारोबारी रहे हैं। भारत में पैदा हुए जीपी हिंदुजा और एसपी हिंदुजा को ‘एशियन रिच लिस्ट 2016’ में सबसे ऊपर रखा गया है।

इनकी कुल संपत्ति 16.5 बिलियन पाउंड (करीब 1600 अरब रुपये) बताई गई है, जो बीते साल के मुकाबले एक बिलियन पाउंड ज्यादा है।

एशियन मीडिया एंड मार्केट समूह की ओर से जारी ‘एशियन रिच लिस्ट 2016’ में ब्रिटेन में रहने वाले एशिया मूल के 101 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति का आकलन किया गया है। 
विज्ञापन

सूची में दूसरे स्थान स्थान पर लक्ष्मी निवास मित्तल

2 of 6
लक्ष्मी ‌न‌िवास
स्टील कारोबारी लक्ष्मी निवास मित्तल को इस सूची में दूसरा स्थान मिला है। मित्तल की संपत्ति बीते साल के मुकाबले 3.3 बिलियन पाउंड बढ़कर कुल 6.4 बिलियन पाउंड (615 अरब रुपये) हो गई है। 
विज्ञापन

15वें स्थान पर हैं लॉर्ड स्वराज पॉल

3 of 6
लॉर्ड स्वराज पॉल
एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल सूची में 15वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 500 मिलियन पाउंड (48 अरब रुपये) है। इस साल अमीर एशियाई कारोबारियों की कुल संपत्ति 55.54 बिलियन पाउंड (5332 अरब रुपये) हो गई है, जो पिछले साल 54.48 बिलियन पाउंड (5230 अरब रुपये) थी। 

सूची में नया नाम साइरस वंड्रेवाला का है

4 of 6
साइरस
सूची में नया नाम साइरस वंड्रेवाला का है, जिनकी कुल संपत्ति 2 बिलियन पाउंड है। वे सूची में पांचवें स्थान पर हैं। साइरस अपनी पत्नी प्रिया के साथ लंदन आए थे। अमेरिका में इंटरनेट कारोबारी रहे साइरस अब प्राइवेट इक्विटी और रियल एस्टेट के कारोबार में हैं। 
विज्ञापन

लोहिया सूची में तीसरे स्थान पर हैं

5 of 6
श्रीप्रकाश
इंडोरमा कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्रीप्रकाश लोहिया सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 3 बिलियन पाउंड आंकी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे स्थान पर अरोरा ब्रदर्स

6 of 6
अरोरा ब्रदर्स
चौथे स्थान पर अरोरा ब्रदर्स, सिमन, बॉबी और रॉबिन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 2.1 बिलियन पाउंड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें