फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें, 17 जुलाई को हरियाणा से होगी शुरुआत

Wed, 15 Jul 2026 03:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली पर्यावरण-अनुकूल हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जानिए 17 जुलाई को शुरू होने वाली इस ट्रेन की 10 सबसे बड़ी खूबियां।
विज्ञापन
1 of 9
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की झलक - फोटो : amarujala.com
भारतीय रेलवे के इतिहास में 17 जुलाई का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ऐतिहासिक क्षण से पहले, प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस अत्याधुनिक ट्रेन की बेहद आकर्षक तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने गर्व से लिखा, भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन हरियाणा से चलने के लिए तैयार है!। देश को कार्बन मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन देने की दिशा में यह कदम भारतीय रेलवे की सबसे बड़ी वैज्ञानिक और औद्योगिक सफलताओं में से एक है।
विज्ञापन

2 of 9
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की झलक - फोटो : amarujala.com
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर क्या साझा किया?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की झलक साझा की। इन तस्वीरों के जरिए भारतीय रेलवे की बदलती तस्वीर और 'नेट-जीरो' प्रदूषण के लक्ष्य की ओर बढ़ते भारत के कदम साफ दिखाई दे रहे हैं। यह ट्रेन पूरी तरह से प्रदूषण रहित तकनीक पर काम करेगी और इसके चलने से जहरीली गैसों का उत्सर्जन नहीं होगा।
 
विज्ञापन

3 of 9
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की झलक - फोटो : amarujala.com
हरियाणा से ऐतिहासिक शुरुआत: इस तस्वीर में जींद-सोनीपत रेलखंड पर खड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दिखाई दे रही है, जिसे 17 जुलाई को पीएम मोदी खुद हरी झंडी दिखाएंगे।

4 of 9
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की झलक - फोटो : amarujala.com
शून्य प्रदूषण का विजन: यह ट्रेन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना चलेगी। पारंपरिक कोयले और डीजल इंजन के विपरीत, यह पूरी तरह कार्बन मुक्त होगी।
विज्ञापन

5 of 9
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की झलक - फोटो : amarujala.com
इस ट्रेन में 10 कोच होंगे और यह ब्रॉड गेज पर चलने वाली दुनिया की पहली सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन होगी। इसमें 2400 किलोवाट का दमदार इंजन होगा। यह तस्वीर ट्रेन के ड्राइविंग पावर कार (DPC) को दिखा रही है। ट्रेन में ऐसी दो पावर कार हैं, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 1200 किलोवाट है।
विज्ञापन

6 of 9
फोटो 08जेएनडी6-जींद जंक्शन पर खड़ी हाइड्रोजन ट्रेन, जिनका 17 जुलाई को उद्घाटन होगा। संवाद - फोटो : Healt Department
जींद की रिफ्यूलिंग और स्टोरेज यूनिट: कंप्रेस्ड हाइड्रोजन गैस को सुरक्षित रखने और ट्रेन में ईंधन भरने के लिए जींद में विशेष रिफ्यूलिंग सुविधा बनाई गई है।
विज्ञापन

7 of 9
फोटो 12जेएनडी17-हाइड्रोजन ट्रेन, जिसका 17 जुलाई को उद्घाटन होना है। संवाद
अभेद्य सुरक्षा तकनीक: ट्रेन में सुरक्षा के लिए इसे 'हाइड्रोजन लीक डिटेक्टर' और 'फ्लेम डिटेक्टर' से लैस किया गया है। ये 24 घंटे सिस्टम की निगरानी करेंगे।

8 of 9
फोटो: सोनीपत रेलवे जंक्शन पर ट्रायल के दौरान पहुंची हाइड्रोजन ट्रेन। फाइल फोटो
जींद-सोनीपत का सुंदर ट्रायल ट्रैक: लगभग 90 किलोमीटर लंबे मार्ग पर ट्रायल के दौरान ट्रेन 75 किमी/घंटे की शुरुआती रफ्तार से दौड़ी।
विज्ञापन

9 of 9
हाइड्रोजन ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
यह ट्रेन भारतीय रेलवे को दुनिया के गिने-चुने देशों की कतार में खड़ा कर देगी जहां हाइड्रोजन ट्रेनें संचालित होती हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय रेलवे ने उन रूटों के लिए इस तकनीक का परीक्षण किया है जहां बिजली के तार बिछाना बहुत मुश्किल और महंगा साबित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें