विदेश में काम करने का सपना लगभग हर भारतीय देखता है। लेकिन इस सपने को साकार कुछ ही लोग कर पाते हैं। अमेरिका ने जहां वीजा के नियम सख्त कर दिए हैं, वहीं कनाडा ने भारतीयों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल कनाडा एक नए प्रोग्राम की शुरुआत करने जा रहा है, जिसके तहत आपको कनाडा में नौकरी के अतिरिक्त नागरिकता भी आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : pexels.com
कनाडा के इस स्थायी प्रोग्राम का नाम है ग्लोबल टैलेंट स्ट्रीम यानी जीटीएस। इस प्रोग्राम के जरिए आपको आसानी से नौकरी मिल जाएगी। इसका सबसे अधिक लाभ होगा विज्ञान, इंजीनियरिंग या गणित बैकग्राउंड वाले लोगों को।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : PIXABAY
इस योजना के तहत नौकरी देने वाले नियोक्ताओं द्वारा दाखिल आवेदनों को महज दो सप्ताह में निबटाया जाएगा। इसके तहत जिन लोगों को नौकरियां मिलेंगी, उन्हें एक्सप्रेस एंट्री रूट के तहत स्थायी नागरिकता हासिक करने में प्राथमिकता भी मिलेगी। बता दें कि एक्सप्रेस एंट्री रूट एक पॉइंट बेस्ड सिस्टम है।
4 of 5
कनाडा के डिपार्टमेंट ऑफ इमिग्रेशन, रिफ्यूजी ऐंड सिटिजनशिप द्वारा उपलब्ध जानकारी के मिताबिक, साल 2018 के दौरान भारतीयों को 41,000 इन्वाइट्स भेजे गए, जो 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है।
इतना ही नहीं, कनाडा के इमिग्रेशन, रिफ्यूजी और सिटिजनशिप (IRCC) मंत्री अहमद हुसैन ने हाल में जारी बजट डॉक्युमेंट में कहा था कि, 'हम अपने ग्लोबल स्किल्स स्ट्रैटेजी के जरिए दुनियाभर के बेहद उच्च कौशल रखने वाले लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।'