फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने इस कंपनी में किया निवेश, फिल्मों के अलावा अब ऐसे करेंगी मोटी कमाई

Tue, 14 May 2019 10:22 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका
बॉलीवुड एक्टर्स का करियर कई उतार-चढ़ाव से भरा होता है। जरूरी नहीं है कि फिल्मी सितारों की सभी फिल्में सुपरहिट हो। इसलिए तकरीबन हर बॉलीवुड एक्टर का साइड बिजनेस होता है। साइज बिजनेस के साथ ही वो कंपनियों में अपना पैसा निवेश भी करते हैं। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोमवार को एक कंपनी में निवेश किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एपिगेमिया नाम से रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली कंपनी 'ड्रम्स फूड इंटरनेशनल' ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ साझेदारी की सोमवार को घोषणा की है।    
विज्ञापन

3 of 5
इस भागीदारी के तहत पादुकोण ने कंपनी में निवेश किया है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि अभिनेत्री ने कितना निवेश किया है। कंपनी ने कहा कि वह इस निवेश का इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट्स के विस्तार और नए शहरों में कारोबार की शुरुआत करने में करेगी।

4 of 5
फिलहाल एपिगेमिया के प्रोडक्ट्स 10,000 से ज्यादा स्टोर्स में उपलब्ध हैं। एपिगेमिया ने कहा है कि आगामी दो सालों में 25 शहरों के 50,000 स्टोर्स में उनके प्रोडक्ट्स मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एपिगेमिया के प्रोडक्ट्स अमेजन, बिग बास्केट, दिल्ली एनसीआर, मुंबई और चेन्नई की रिटेल दुकानों पर उपलब्ध हैं। बता दें कि साल 2017 में दीपिका पादुकोण ने केए एंटरप्राइसेज की स्थापना भी की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें