rajeev kumar
वित्त सचिव, राजीव कुमार
वित्त मंत्रालय के सबसे वरिष्ठ अधिकारी राजीव कुमार की बजट भाषण को तैयार करने में सबसे प्रमुख भूमिका है। राजीव कुमार के निर्देशन में ही सरकारी बैंकों के विलय का कार्य हो रहा है। उनसे उम्मीद है कि वो बैंकिंग सेक्टर जो फिलहाल एनपीए से बेहाल हैं, वो अपना काफी अहम योगदान देंगे। इसके लिए देश में क्रेडिट की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए भी उपाय सोचने होंगे ताकि मांग में उछाल आए। राजीव कुमार इससे पहले वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा सचिव थे। वो इससे पहले बिहार, झारखंड सरकार और केंद्र सरकार के कई अहम मंत्रालयों व विभागों में कार्यरत रहे हैं। उन्हें 33 सालों का अनुभव है। वित्तीय सेवा सचिव बनने से पहले वो व्यय विभाग में संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं।