बॉलीवुड एक्टर्स का करियर कई उतार-चढ़ाव से भरा होता है। जरूरी नहीं है कि फिल्मी सितारों की सभी फिल्में सुपरहिट हो। इसलिए तकरीबन हर बॉलीवुड एक्टर का साइड बिजनेस होता है। इसके साथ वो विज्ञापनों के जरिए भी कमाई करते हैं। ईएसपी प्रॉपर्टीज के अनुसार, साल 2018 में विज्ञापनों के जरिए फिल्मी सितारों ने करीब 995 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि साल 2017 में यह आंकड़ा 795 करोड़ रुपये था। आइए जानते हैं कि इन सितारों ने विज्ञापनों के जरिए कितने पैसे कमाए हैं।