घरेलू एलपीजी सिलिंडर।
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल से ही करें e-KYC, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं
अब यूजर्स को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। यह पूरा प्रोसेस मोबाइल फोन से ही आसानी से किया जा सकता है।
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
स्टेप 1:
- अपनी गैस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और मोबाइल नंबर या कंज्यूमर नंबर से लॉगिन करें।
- ऐप में दिए गए 'ई-केवाईसी' या 'आधार ऑथेंटिकेशन' विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 2:
- अब 'Aadhaar FaceRD' ऐप डाउनलोड करें।
- निर्देशों के अनुसार फेस स्कैन या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें।
- प्रक्रिया पूरी होते ही आपका ई-केवाईसी सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा।
सरकार के अनुसार यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है।