हर महीने पैसा बचाने की कसम खाने के बावजूद भी पैसा बचा नहीं पाते तो इन टिप्स पर गौर कीजिए। अगर सही तरह से पालन किया तो पांच साल में लखपति होना तय है।
पूरी जद्दोजहद के बाद भी सेविंग नहीं कर पाते तो इन आसान टिप्स को मन लगाकर फॉलो कीजिए। पांच साल में लखपति बनने का सपना यही टिप्स पूरा कर सकते हैं। इसके लिए जरूरत है थोड़ी सी समझदारी और इच्छाशक्ति की।
विज्ञापन
बन जाइए घर के वित्तमंत्री
2 of 9
जिस तरह वित्तमंत्री हर साल देश का बजट बनाते हैं, उसी तरह आप भी घर के वित्त मंत्री बन जाइए और हर माह सैलरी आने वाले दिन घर का पूरा वित्त बजट तय कर लें। बचत के लिए तय किया गया पैसा सैलरी अकाउंट से ही सेविंग अकाउंट में डाल दें या उसकी एफडी बना दे। इस तरह आप चाह कर भी वो पैसा नहीं खर्च कर पाएंगे जो बचत के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
हर छोटे बड़े खर्चें को लिख डाले
3 of 9
लोग भले ही आपको चिल्लड़बाज कहें लेकिन आप तय कर लें कि दिन बीतने के बाद दिन भर के हर खर्च को लिख लें। इस तरह आप अपना नियमित खर्च जान जाएंगे और कुछ गैरजरूरी चीजों पर हो रहे खर्च को पहचान पाएंगे।
खुद पर लगाएं पैनल्टी, दे रिवॉर्ड
4 of 9
ज्यादा खर्च करने पर अपना जेबखर्च बंद करें और कम खर्च करने पर खुद को पुरस्कार दे डालें। किसी बहुप्रतीक्षित सपने को साल के अंत तक के लिए टॉरगेट बना लें।
इस तरह सोचें कि साल के अंत में माइक्रोवेव लेना है और वो भी पुरस्कार के पैसों से। फिर देखिए आप हर महीने खुद ही पैसे बचाएंगे और साल के अंत में बिना बजट को छेड़े आपके किचन में माइक्रोवेव होगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन ऑफर्स को अनदेखा करें
5 of 9
अगर आप भी नए जमाने की ऑनलाइन शॉपिंग के मोह में पड़ जाते हैं तो खुद पर कंट्रोल करें। उन खबरों को खोजें जहां ऑनलाइन फ्राड और ऑनलाइन खरीदने के नुकसान बताए गए हों। इस तरह आप बेवजह की शॉपिंग से बचेंगे।
विज्ञापन
घर के हर कोने में खजाना
6 of 9
जी हां, पहले जमाने की औरतें इसी तरह सेविंग करती थी। जब भी आपके हाथ में अतिरिक्त पैसे हों, घर के किसी सीक्रेट जगह पर उन्हें छिपा दें। माह के अंत में सभी सीक्रेट जगहों से पैसा लेकर बैंक में एफडी बना दें।
विज्ञापन
बच्चों के पिगी बैंक
7 of 9
यूं तो बच्चे अब पिगी बैंक नहीं बनाते लेकिन आप चाहें तो अपना और अपने जीवनसाथी का पिगी बैंक बना सकते हैं। जिसका सबसे ज्यादा पैसा जमा हो, उसे ही घर का अगला वित्तमंत्री घोषित कर दीजिए। जाहिर तौर पर बचत करने वाला भविष्य को सही तरीके से देख रहा है।
12 माह में 13 माह की सैलरी
8 of 9
जब आप हर महीने अपने खर्च का बजट तय करते हैं उसी समय कमाई का एक हिस्सा का बचत के नाम पर एफडी बना दें। मसलन आपकी आय पचास हजार रुपए माह है तो आप हर माह पांच हजार रुपए निकाल कर उसकी एफडी बनवा सकती हैं। इस तरह साल के अंत में आपके पास साठ हजार रुपए होंगे यानी कि एक माह की अतिरिक्त कमाई।
कोशिश करें कि जब भी एफडी बनाएं या आरडी बनाएं तो सरकारी बैंक या डाकघर को चुनें। कम जोखिम वाले ये बचत विकल्प आपको अच्छा ब्याज भी देंगे। यहां जमा की शर्तें भी कम जोखिम वाली होती हैं।
आप दस रुपए से लेकर दस लाख रुपए तक जमा करा सकते हैं। यूं तो अलग अलग बैंक अलग अलग ब्याज देते हैं आप ज्यादा ब्याज देने वाले बैंक में अपनी रकम जमा कराएं।