फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावः मतदान करने वालों को इन पर मिलेगी भारी छूट, आपको होगा फायदा

Thu, 11 Apr 2019 12:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
11 अप्रैल को 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में चुनाव आयोग लोगों को प्रेरित कर रहा है कि वो वोट अवश्य डालें। इतना ही नहीं, स्थानीय स्तर पर भी कई संगठन लोगों को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उस दिन जो भी नागरिक वोट डालेंगे, उन सभी को कई सामानों पर भारी छूट मिलेगी।   
विज्ञापन

2 of 5

सस्ते में मिलेगा पेट्रोल और डीजल

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अजय बंसल ने घोषणा की है कि वोटिंग के दिन नागरिकों को प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल पर 50 पैसे की छूट मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इस छूट का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को उगली पर जो स्याही लगाई जाती है, उसे दिखाना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
medicine

दवाओं पर मिलेगी भारी छूट

सिर्फ पेट्रोल और डीजल ही नहीं, बल्कि नागरिकों को दवाओं पर भी छूट मिलेगी। इस संदर्भ में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप खन्ना ने कहा कि वोट डालने पर मतदाताओं और मरीजों को दवा पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

4 of 5
hospital - फोटो : Social Media

अस्पताल में मुफ्त में होगी जांच

निजी अस्पतालों ने भी एक नई पहल की शुरुआत की है। नोएडा के फेलिक्स अस्पताल और प्रकाश अस्पताल में नागरिकों को मुफ्त जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को स्याही का निशान दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
restaurant

होटल पर भी मिलेगा डिस्काउंट

बता दें कि वोट के दिन कई होटलों ने भी 10 से 15 फीसदी की छूट देने का वादा किया है। इसके साथ ही नागरिकों को सिल्चर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हैलाकांडी में ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज पर 15 फीसदी की छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें