फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टीव सीजन के लिए एयर एशिया का धमाकेदार ऑफर, टिकट बुकिंग पर 70 फीसदी छूट

Wed, 24 Apr 2019 02:55 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
air asia
अक्टूबर से शुरू होने वाले फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए एयर एशिया ने एक धमाकेदार ऑफर निकाला है। कंपनी फिलहाल टिकट बुकिंग पर 70 फीसदी की छूट दे रही है। इसके अलावा कंपनी छुट्टियों के लिए एक विशेष पैकेज भी लेकर के आई है, जिसमें 45 फीसदी की छूट मिल रही है। 
विज्ञापन

2 of 4

बेस फेयर पर मिलेगी छूट

ऑफर के अनुसार यात्रियों को बेस फेयर पर छूट मिलेगी। इस ऑफर के तहत यात्री एक अक्तूबर 2019 से दो जून 2020 तक यात्रा कर सकेंगे। वहीं इसके लिए टिकट की बुकिंग 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2019 तक करनी होगी। हालांकि लोगों  को पीक पीरियड में छूट का लाभ नहीं मिलेगा। 


विज्ञापन

3 of 4

हॉलीडे पैकेज के लिए 45 फीसदी छूट

फ्लाइट पर छूट के अलावा कंपनी हॉलीडे पैकेज पर भी छूट दे रही है। इसमें लोगों को एयर एशिया के नेटवर्क पर फ्लाइट की बुकिंग के अलावा होटल की बुकिंग भी करनी होगी। इसके लिए बुकिंग 22 अप्रैल से शुरू हो गई है और 28 अप्रैल तक चलेगी।

वहीं यात्री एक अक्तूबर 2019 से लेकर के 29 फरवरी 2019 तक यात्रा कर सकेंगे। हालांकि इस पैकेज का फायदा लोगों को तब ही मिलेगा जब वो मलयेशिया, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, हांगकांग, चीन और जापान के लिए पैकेज को बुक करेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
Air Asia flight

ऐसे मिलेगी छूट

  • सबसे पहले आपको अपनी आने-जाने की फ्लाइट को चुनना होगा। 
  • इसके बाद प्रोमो पीरियड के अनुसार तारीख का चयन करें। 
  • इसके बाद अपना पसंदीदा होटल चुनें। 
  • पेमेंट के दौरान आपको पूरे पैकेज पर 45 फीसदी की छूट मिल जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें