हाल ही में दुनियाभर के चुनिंदा अरबपतियों की लिस्ट में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही मुकेश अंबानी दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट में मार्क जकरबर्ग को पीछे कर सकते हैं। मुकेश अंबानी अगर मार्क जकरबर्ग को पीछे करते हैं, तो वो दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों की लिस्ट में अपनी जगह बना सकते हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की टोटल नेट वर्थ इस समय 88.4 बिलियन डॉलर है। वहीं बात अगर मार्क जकरबर्ग की करें, तो उनकी कुल नेट वर्थ 89.4 बिलियन डॉलर है। मार्क जकरबर्ग से मुकेश अंबानी केवल 1 बिलियन डॉलर पीछे हैं। बता दें कि गुरुवार को रिलायंस के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इस कारण अंबानी की कुल नेटवर्थ में 98.4 करोड़ डॉलर की कमी आई है। वहीं गुरुवार को फेसबुक की पैरंट कंपनी मेटा के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है।