फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर सस्ता हुआ सोना, खरीदने का शानदार मौका

Fri, 27 May 2016 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती से भी गिरे भाव
  • 17 फरवरी को सोना 28,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था
     
विज्ञापन
1 of 5
सोना
दुनिया भर में सोने की कीमतों में गिरावट और ज्वेलरों मांग में कमी से सोना 355 रुपये की जोरदार गिरावट के साथ 29,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे फिसल गया। सोना 355 रुपए  फिसलकर 28,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन

ग्लोबल मंदी के कारण फिसला सोना

2 of 5
अाभ्‍ाूष्‍ाण्‍ा
सोने के साथ-साथ चांदी में भी जोरदार गिरावट रही और यह 530 रुपये गिरकर 39,070 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। स्थानीय बाजार में चांदी की औद्योगिक मांग कमजोर रही साथ ही सिक्का बनाने वालों की तरफ से भी खरीदारी नहीं देखी गई।
विज्ञापन

ग्लोबल मंदी के कारण फिसला सोना

3 of 5
सोना
वैश्विक स्तर पर सोने में 0.13 फीसदी की गिरावट रही और सिंगापुर में यह 1,217.90 डॉलर के स्तर पर रहा। डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती से आयात सस्ता हुआ है जिसका असर भी इनकी कीमतों पर पड़ा। दिल्ली में 99.9 और 99.5 फीसदी वाला सोना 355 रुपये गिरकर 28,870 और 28,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

ग्लोबल मंदी के कारण फिसला सोना

4 of 5
हार
बीते 17 फरवरी को सोने का भाव 28,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था और बृहस्पतिवार के कारोबार में इसमें 25 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई थी। आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 23,000 रुपये के पिछले स्तर पर बरकरार रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लोबल मंदी के कारण फिसला सोना

5 of 5
अाभ्‍ाूष्‍ाण्‍ा ‌व‌िक्रेता
चांदी के 10 ग्राम के सिक्के के सैकड़ा भाव में 1,000 रुपये की गिरावट रही और इसका बिकवाल भाव 67,000 रुपये प्रति सैकड़ा बोला गया। इसकी खरीद कीमत 66,000 हजार रुपये प्रति सैकड़ा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें