फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों खर्च कर शुरू करें ये कारोबार, कमाएं लाखों 

Wed, 02 Nov 2016 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Translation work
आजकल स्टार्टअप बिजनेस की ओर हर नौजवान आकर्षित हो रहा है। हर कोई अपना कारोबार शुरू कर लाखों की कमाई की जुगत में लगा है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कैसे महज चंद हजार रुपए खर्च कर आप भी खोल सकते हैं अपना कारोबार-


ट्रांसलेशन सर्विसेज

आज दुनिया की सभी कंपनियां हर देश में अपने बिजनेस का विस्तार करना चाहती हैं। सोशल मीडिया के आने के बाद से तो ये ट्रेंड और भी बढ़ गया है। ऐसे में दुनिया भर में ऐसी कई कंपनियां है जो ऑनलाइन ट्रांसलेशन का काम देती हैं। इनमें से कुछ कंपनियां घंटे के हिसाब से भुगतान करती हैं, जबकि कुछ शब्दों के हिसाब से भुगतान करती हैं। अगर आपकी अंग्रेजी के साथ-साथ किसी दूसरी भाषा में पकड़ है तो ये कमाई का बढ़िया जरिया है। आप इन कंपनियों से संपर्क कर अपनी खुद की ट्रांसलेशन सर्विसेज भी शुरू कर सकते हैं और कॉलेज छात्रों और बाकी कम्युनिटीज में पार्ट टाइम जॉब मुहैया करा सकते हैं।
विज्ञापन

क्रेच सर्विस

2 of 9
Creche
अब तो शहरों में पति-पत्नी दोनो वर्किंग होते हैं और ऐसे में उनके छोटे बच्चों को संभालना उनके लिए सबसे बड़ी समस्या होती है। अगर आपके पास स्पेस मौजूद है तो आप बहुत ही कम खर्च में बच्चों को संभालने के लिए क्रेच खोल सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तरह के निवेश की जरूरत नहीं होती है। दिल्ली-एनसीआर जैसे शहरों में एक बच्चे को संभालने के लिए 5 हजार रुपए तक महीने के मिल जाते हैं।
विज्ञापन

ड्राइविंग स्कूल

3 of 9
Driving School
ड्राइविंग स्कूल शुरू करना एक बेहतरीन आयडिया है और देश में गाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ये बिजनेस कभी भी घाटे में नहीं रहने वाला। शहरों में तो आजकल एक भी ऐसा शख्स नहीं मिलेगा जो ड्राइविंग नहीं सीखना चाहता हो। इसके लिए आपको सिर्फ एक गाड़ी की जरुरत पड़ती है जो कि आप सेकेंड हैंड भी खरीद सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक कुछ ड्राइविंग स्कूल चलाने वाले लोग एक दिन में 8 से 10 हजार रुपए तक कमा लेते हैं। इसके लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव होना जरूरी है या फिर आप किसी दूसरे आदमी से भी क्लासेज दिलवा सकते हैं।

सोशल मीडिया सपोर्ट

4 of 9
सोशल मीडिया आजकल सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ती हुई इंडस्ट्री है। हर छोटी-बड़ी कंपनी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं और उन्हें अपने पेज मैनेज करने के लिए कुशल लोगों की जरुरत होती है। आप ऐसी एजेंसी स्टार्ट कर सकते हैं जो कंपनियों के सोशल मीडिया पेज मैनेज करने का काम करती हों। इसके लिए आपको सोशल मीडिया की जानकारी होना जरूरी है।
विज्ञापन

सेकेण्ड हैण्ड कार शॉप

5 of 9
Car Shop
भारत में कारों का बिजनेस खूब बढ़ रहा है ऐसे में नई कारों की डीलरशिप के साथ-साथ सेकंड हैंड कारों का बाजार भी डिमांड में है। आप पुरानी कारों की डीलरशिप लेकर कमिशन के आधार पर बिजनेस शुरू कर सकते हैं। डीलरशिप के अलावा भी एक्स्‍ट्रा कमाई कर सकते हैं। 2-3 लाख की कार पर डीलर के 10-20 हजार रुपए तक आराम से कमाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

आइस क्रीम पार्लर

6 of 9
Ice Cream
आइस क्रीम पार्लर भी एक बढ़िया निवेश है। सर्दियों के मौसम को छोड़ दें तो ये हमेशा मांग में रहता है। इसके लिए आपको बस एक फ्रीजर खरीदना होता है या फिर आप आइसक्रीम कंपनियों की फ्रेंचाइजी भी ले सकते हैं। इनमें क्वालिटी, हैवमोर, वाडीलाल जैसी बड़ी आइसक्रीम कंपनियां शामिल हैं और ये कंपनियां आइसक्रीम बिक्री का 10-20 फीसदी तक कमीशन के रुप में देती हैं।
विज्ञापन

मेडिकल टूर सर्विसेज

7 of 9
Medical tourism
आपको बता दें कि भारत मेडिकल टूरिज्म में मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर आता है। भारत में इलाज कराना काफी आसान और सस्ता है। इसी के चलते अमेरिका, कैरेबियन देश और यूरोप से काफी लोग भारत में इलाज कराने आते हैं। आप विदेशी टूरिस्ट को भारत में इलाज कराने की मेडिकल सेवाएं उपलब्ध करा सकते हैं। देश के कई बड़ी अस्पतालों में हर साल विदेश से लोग सर्जरी और दूसरी बीमारियों के इलाज कराने आते हैं।

मोबाइल गैरेज सर्विस

8 of 9
Garage Mobile
शहरों में कारों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में कार ख़राब हो जाने की समस्या भी आम है। मोबाइल गैरेज सर्विस के लिए आपको एक मोटरसाइकिल और एक अच्छा मैकेनिक अपने साथ रखना होगा। यह सुविधा आप ऐसे इलाकों में दे सकते हैं, जहां गैरेज उपलब्ध नहीं होते। मोबाइल गैरेज के जरिए आप 2-3 हजार रुपए प्रतिदिन तक कमाई कर सकते है।
विज्ञापन

इवेंट फोटोग्राफर

9 of 9
Event
फोटोग्राफर बनने के लिए बस आपको एक कैमरे और उसे इस्तेमाल कर सकने की योग्यता की जरूरत होगी। आप लोगों के फैमिली फंक्शन, शादी, पार्टी में आप फोटोग्राफी सर्विस दे सकते हैं। किसी भी इवेंट को यादगार बनाने के लिए फोटोग्राफी जरुरत बन गई है। ऐसे में आप फोटोग्राफी के जरिए अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इसमें कमाई भी काफी अच्छी हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें