फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI दे रहा है नई चमचमाती कार जीतने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

Mon, 20 May 2019 10:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। इसके तहत ग्राहकों को नई हुंडई सेंट्रो (Hyundai Santro) जीतने का मौका मिल सकता है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आप 30 जून 2019 तक अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
एसबीआई ने ट्वीट करते हुए बताया है कि अगर आप (योनो) Yono एप से हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) बुक करते हैं, तो आपको नई हुंडई सेंट्रो जीतने का मौका मिल सकता है। इतना ही नहीं, ग्राहकों को कम ब्याज दर पर एसबीआई ऑटो लोन भी मिलेगा। आइए जानते हैं आप इस ऑफर का लाभ कैसे उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सबसे पहले आपको एसबीआई का योनो एप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आप एसबीआई की नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यूजर नेम, पासवर्ड और रेफरल कोड डालना होगा। 

4 of 5
अगर आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते, तो भी आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने एटीएम कार्ड की जानकारी देनी होगी। इसके बाद इस एप के जरिए आपको हुंडई वेन्यू की बुकिंग करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि हुंडई वेन्यू में ग्राहकों को इंजन के तीन विकल्प मिलते हैं। वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में छह एयरबैग्स, हिल असिस्ट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट सिस्टम और वीएसएम जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें