atm fraud
एक्सिस बैंक के ग्राहकों को भी मिलती है सुविधा
इंस्टा मनी ट्रांसफर (IMT) एक इंटरनेट बैंकिंग सेवा है, जिसके जरिये आप बेनिफिशियरी को नकदी भेज सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक के कॉन्सेप्ट की तरह ही बेनिफिशियरी बैंक के एटीएम से बिना डेबिट कार्ड के पैसे निकाल सकता है।
अगर आपका खाता एक्सिस बैंक में है और आप किसी को पैसे भेजना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको एक्सिस बैंक की नेटबैंकिंग को लॉगइन करना होगा और 'फंड ट्रांसफर' प्रोसेस की शुरुआत करनी होगी। इसके बाद बेनिफिशियरी का नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस डालकर उसे रिजस्टर करना होगा। इसके साथ ही आपको भेजी जाने वाली रकम भी डालनी होगी।
इस प्रक्रिया के बाद इंस्टा मनी ट्रांसफर (IMT), जो एक इंटरनेट बैंकिंग सेवा है, उसके शुरू होने के बाद बेनिफिशियरी को एक एसएमएस मिलेगा। इस एसएमएस में आईएमटी अमाउंट, एसएमएस कोड, आईएमटी आईडी और आईएमटी एक्सप्यारी डेट होगा। एटीएम में बेनिफिशियरी द्वारा आईएमटी ऑप्शन सिलेक्ट करने और 'विद्ड्रॉल आईएमटी' को क्लिक करने के बाद उन विवरणों को डालना होगा, जो उसे एसएमएस के जरिये मिले हैं। इन सबके मैच कर जाने के बाद एटीएम मशीन से कैश निकल जाएगा।