फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू जानवरों का भी करा सकेंगे बीमा, इन खर्चों के लिए मिलेगा क्लेम

Thu, 07 Mar 2019 03:46 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अगर आपको पालतू जानवर पालने का शौक है या फिर पहले से घर में आपने इनको पाला हुआ है, तो फिर उनका बीमा करा सकते हैं। इस बीमा के जरिए आप उन पर खर्च होने वाले कई मामलों पर क्लेम कर सकते हैं। हालांकि खेती में काम आने वाले जानवर जैसे कि गाय, बैल, भैंस आदि का बीमा पहले से हो रहा है, जिसका किसान लाभ ले रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : self

इन जानवरों के लिए मिलेगा बीमा

भारत में अब कई बीमा कंपनियां पालतू जानवरों के लिए बीमा उपलब्ध करा रही हैं। जिन जानवरों का बीमा हो रहा है उनमें कुत्ते, बिल्ली, चिड़ियां, भेड़, बकरी, घोड़े, खरगोश और हाथी शामिल हैं। हालांकि प्रत्येक कंपनी के इसके लिए नियम अलग-अलग हैं। कई कंपनियां केवल कुत्तों के लिए बीमा उपलब्ध कराती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5

इन खर्चों में मिलती है मदद

बीमा के जरिए आप जानवरों के इलाज, दुर्घटना, मृत्यु और किसी को काटने या फिर नुकसान पहुंचाने पर मिलता है। कोई गंभीर बीमारी होने के अवस्था में भी आप बीमा कंपनी से क्लेम ले सकते हैं। 

4 of 5
- फोटो : amar ujala

ऐसे मिलता है यह बीमा

पालतू जानवरों के लिए बीमा लेने के लिए कुछ नियम व शर्तों का पालन करना पड़ेगा। प्रत्येक जानवर के लिए अलग-अलग उम्र तय है। कुत्तों और बिल्लियों के लिए बीमा लेने पर उनकी उम्र आठ हफ्ते से लेकर के आठ साल होनी चाहिए। वहीं गायों के लिए दो से 10 साल और भेड़-बकरी के लिए एक से सात साल होनी चाहिए। 

हालांकि उम्र, पहचान चिन्ह, रंग, सेक्स, ब्रीड और अन्य जानकारियों के लिए जानवरों के डॉक्टर से सर्टिफिकेट लेना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

इनके लिए नहीं मिलेगा क्लेम

आपको यह देखना होगा कि जो पॉलिसी आपने ली है वो इरडा द्वारा मर्यादित हैं या फिर नहीं। इसके अलावा बीमा क्लेम में थर्ड पार्टी कवर है या नहीं। इसके साथ ही युद्ध, आतंकी हमला जैसी स्थिति में क्लेम नहीं मिलेगा। वहीं रैबीज, हेपिटाइटिस, इनटर्टिस, लेपटॉसपीरोसिस जैसी बीमारियों के इलाज के लिए भी बीमा नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें