महंगाई के इस दौर में हर कोई अपनी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाता है। ऐसे में बैंकों की क्रेडिट कार्ड की सुविधा लोगों को पसंद आ रही है। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोगों को आसानी से बैंक या वित्तीय संस्थानों से क्रेडिट मिल जाता है।
ऐसे काम करता है आपका क्रेडिट कार्ड
जब आप किसी पीओएस टर्मिनल पर क्रेडिट कार्ड स्वाइप करते हैं तो सबसे पहले नेटवर्क कनेक्शन के जरिये मर्चेंट के पास संदेश जाता है। इसके बाद कार्ड जारी करने वाले बैंक के पास पेमेंट को अधिकृत करने के लिए संदेश भेजा जाता है। अब अगर आपके क्रेडिट खाते में रकम उपलब्ध होगी तो बैंक इस लेनदेन को अधिकृत कर देगा।
क्रेडिट कार्ड के अनुचित इस्तेमाल से आपका बिल और भी बढ़ सकता है और आपका बैंक खाता भी खाली हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे।