ऐसे मिलेगा लाभ
कार्ड के जरिए ग्राहक 27,000 से ज्यादा आईओसीएल आउटलेट्स पर ‘फ्यूल प्वाइंट्स’ नामक रिवॉर्ड प्वाइंट हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, ग्रॉसरी, बिल पेमेंट और शॉपिंग जैसे अन्य खर्चों पर भी ग्राहक फ्यूल प्वाइंट कमा सकते हैं। इन प्वाइंट्स से ग्राहकों को काफी फायदा होगा क्योंकि इन्हें सालाना 50 लीटर तक के फ्यूल के लिए रिडीम किया जा सकता है। यानी आपको 50 लीटर पेट्रोल या डीजल फ्री में मिल जाएगा। आइए जानते हैं ये कार्ड लेने के लिए आपको क्या करना होगा।