फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई का दिवाली तोहफा, डेबिट कार्ड से भी कर सकेंगे EMI पर खरीदारी

Mon, 07 Oct 2019 04:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
देश भर में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। नवरात्रि से शुरू हुआ यह सीजन दिवाली, छठ पूजा के बाद भी दिसंबर महीने तक चलता रहेगा। ऐसे में देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। एसबीआई ने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिससे आपको त्योहारों में पैसों की कमी नहीं होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
विज्ञापन

2 of 4
त्योहारों में लोगों का खर्च बढ़ जाता है, जिससे उन्हें पैसों की कमी हो जाती है। लेकिन अब एसबीआई ग्राहकों डेबिट कार्ड से खरीदारी करके ईएमआई में पेमेंट कर सकते हैं और अपने सारे खर्चे पूरे कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लगेगा। इसकी जानकारी एसबीआई ने ट्वीट कर दी। 
 
विज्ञापन

3 of 4
एसबीआई ने डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर अपने ग्राहकों को ईएमआई का विकल्प दिया है। नवमी के मौके पर एसबीआई ने ईएमआई के विकल्प वाला डेबिट कार्ड लॉन्च किया है। बैंक के ग्राहक प्वाइंट ऑफ सेल ( PoS ) मशीनों के जरिए भारत में ईएमआई पर किसी भी कंज्यूमर ड्यूरेबल सामान की खरीदारी कर सकते हैं। किस्तों के भुगतान के लिए आपको छह महीने से 18 महीने तक का समय मिलेगा। इतना ही नहीं, सुविधा के तहत आपको डॉक्यूमेंटेशन की भी जरूरत नहीं है। 

यह भी पढ़ें: आज से मोदी सरकार सस्ते में बेच रही है सोना, मोटे मुनाफे के लिए फटाफट उठाएं लाभ
विज्ञापन

4 of 4

इनको मिलेगा फायदा

योजना का लाभ वे ग्राहक उठा सकते हैं जिनका क्रेडिट प्रोफाइल साफ-सुथरा है। अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को इस संबंध में एसएमएस या ईमेल के जरिए सूचित किया जा रहा है। बता दें कि एसबीआई डेबिट कार्ड से आप देश के 15,000 से अधिक शहरों में 40,000 रुपये तक की खरीदारी कर सकते हैं, जिसका पेमेंट ईएमआई में किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें