फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सभी सुविधाओं के लिए बैंक ग्राहकों से वसूलते हैं पैसे, आपके लिए जानना बेहद जरूरी

Mon, 06 Jan 2020 04:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) ने नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर ( NEFT ) और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट ( RTGS ) सुविधा को ग्राहकों के लिए मुफ्त कर दिया था। लेकिन अगर आप ऐसा सोचते हैं कि एसएमएस सुविधा पर, मिनिमम बैलेंस पर, एटीएम व चेक का इस्तेमाल करने पर बैंक आपसे पैसे नहीं वसूलता हैं, तो यह गलत है। कई ऐसी बैंकिंग सुविधाएं हैं, जिनका इस्तेमाल तकरीबन हर ग्राहक करता है और इसके लिए ग्राहकों से पैसे वसूले जाते हैं। लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। आइए जानते हैं इनके बारे में। 
विज्ञापन

2 of 7

फ्री नहीं है एटीएम का इस्तेमाल करना

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, ग्राहकों के लिए एक माह में एटीएम के जरिए पांच लेनदेन बिल्कुल मुफ्त है। यानी अगर आप एक माह में एटीएम के जरिए पांच से ज्यादा लेनदेन करते हैं, तो बैंक आपसे शुल्क वसूल सकते हैं। लेनदेन के अनुसार यह चार्ज आठ रुपये से 20 रुपये तक हो सकता है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने ग्राहकों को एटीएम के जरिए एक माह में आठ फ्री लेनदेन की सुविधा देता है, जिनमें से पांच एसबीआई के एटीएम के जरिए और तीन किसी अन्य बैंक के एटीएम के जरिए होनी चाहिए। वहीं नॉन-मेट्रो शहरों में ग्राहकों के लिए एक माह में 10 लेनदेन फ्री है। 
विज्ञापन

3 of 7

एटीएम कार्ड खो जाने पर भी लगता है चार्ज

वहीं अगर ग्राहकों से उनका एटीएम कार्ड खो जाता है, तो भी बैंक उनसे पैसे वसूलता है। नए कार्ड के लिए आपको 50 रुपये से 500 रुपये भरने पड़ सकते हैं। इसके साथ ही, एटीएम पिन भूल जाने पर भी आपसे पैसे वसूले जा सकते हैं। नया एटीएम पिन सेट करते वक्त पर आपसे ये रकम वसूली जाएगी। 

यह भी पढ़ें: आराम की जिंदगी बितानी है तो यहां करें निवेश, घर बैठे बैंक खाते में आएंगे पैसे

4 of 7

चेक बाउंस होने पर देने होंगे इतने पैसे

चेक बाउंस होने पर भी ग्राहकों से पैसा वसूला जाता है। अगर आपका चेक बाउंस होता है, तो आपको 100 रुपये से 150 रुपये का भुगतान करना पड़ा सकता है। साथ ही आरबीआई एक लाख रुपये से अधिक के चेक की स्पीड क्लियरिंग के लिए बैंकों को 150 रुपये प्रति चेक से अधिक चार्ज करने की अनुमति नहीं देता है। 
विज्ञापन

5 of 7

SMS अलर्ट सुविधा के लिए वसूले जाते हैं इतने पैसे

सुरक्षित बैंकिंग के लिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे एसएमएस अलर्ट सुविधा लें ताकि उनके बैंक खाते से किए गए लेनदेन की जानकारी उन्हें तुरंत मिल जाए। लेकिन इसके लिए भी बैंक ग्राहकों से पैसे वसूलते हैं। एक तिमाही के लिए बैंक एसएमएस अलर्ट के लिए 15 रुपये वसूलते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7

डॉक्यूमेंटेशन

अगर आप बैंक से डुप्लीकेट पासबुक या कोई अन्य स्टेटमेंट लेते हैं, तो आपको 50 रुपये से 150 रुपये भरने पड़ सकते हैं। लेकिन ई-मेल स्टेटमेंट के लिए बैंक चार्ज नहीं लेता है। अगर आप बैंक से प्रिंटेड स्टेटमेंट नहीं लेना चाहते हैं, तो आप खुद अपनी स्टेटमेंट का प्रिंटआउट निकालकर बैंक से अटेस्ट करवा सकते हैं। हालांकि अटेस्टेशन के लिए भी आपसे पैसे वसूले जा सकते हैं। एसबीआई इसके लिए ग्राहकों से 150 रुपये लता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7

मिनिमम बैलेंस पर भी लगता है चार्ज

सभी बैंकों द्वारा बचत खाते में मिनिमम बैलेंस तय किया जाता है। खाते में न्यूनतम जमा राशि बरकरार न रखे जाने पर ग्राहकों पर जुर्माना लगता है। एसबीआई के मेट्रो शहरों के ग्राहकों के लिए मंथली मिनिमम बैलेंस की रकम 3,000 रुपये है।वहीं सेमी-अर्बन शहरों के लिए यह सीमा 2,000 रुपये है और रूरल इलाकों के लिए एक हजार रुपये। मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर एसबीआई पांच रुपये से 15 रुपये वसूलता है। वहीं कुछ बैंक ग्राहकों पर 200 रुपये से 500 रुपये का जुर्माना लगाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें