फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 कारणों के चलते और बढ़ेंगे सोने के भाव

Mon, 27 Jun 2016 09:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : file photo
यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन के अलग होने के बाद पूरी दुनिया में सोने की कीमत में भारी उछाल देखने का मिल रहा है। वौश्विक स्तर पर सोने की कीमत में लगभग 100 डाॅलर प्रति औंस (लगभग 28 ग्राम) का उछाल देखने को मिल रहा है जोकि सामान्य घटना नहीं है। भारत में भी सोने की कीमत में पिछले पांच सालों में इतना उछाल कभी भी देखने को नहीं मिला है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डबल्‍यूजीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने में आगे भी तेजी का दौर जारी रह सकता है। आईए जानते है सोने की कीमत में आई तेजी की 10 बड़ी वजहें...
 
विज्ञापन

अभी और महंगा होगा सोना, पढ़े ये 10 कारण

2 of 11
gold - फोटो : getty images
1. यूरोपियन यूनियन से अलग होने के बाद ब्रिटेन की मुद्रा, पाउंड इस समय तीन दशक के निचले स्तर पर कारोबार रहा है। ऐसे में वहां के निवेशक पाउंड को बचाने के लिए सोने में निवेश कर रहे हैं। बीते शुक्रवार वहां सोने की कीमत में 20 प्रतिशत का उछाल देखने का मिला था। इस कारण पूरी दुनिया में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।
 
विज्ञापन

अभी और महंगा होगा सोना, पढ़े ये 10 कारण

3 of 11
gold - फोटो : getty images
2. इंग्लैंड के केन्द्रीय बैंक 'बैंक आॅफ इंग्लैंड' ने पाउंड में गिरावट को देखते हुए बीते शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा था कि जिसमें उन्होंने लाभ के लिए सुरक्षित संपत्तियों में निवेश करने को कहा है जिसका मतलब है कि सोने के दिन बहुरने वाले हैं।

 

अभी और महंगा होगा सोना, पढ़े ये 10 कारण

4 of 11
gold - फोटो : getty images
3. यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन के अलग होने के बाद एस एंड पी नाम की एक संस्था ने एक विश्लेषण जारी किया है जिसमें कहा गया है कि आने वाला समय कम ब्याज दर के प्रोत्साहित करने वाला है जिसका सोने पर सकरात्मक प्रभाव पडेगा।
 
विज्ञापन

अभी और महंगा होगा सोना, पढ़े ये 10 कारण

5 of 11
gold - फोटो : getty images
4. विश्व की सबसे बड़ी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड की संस्था, एसपीडीआर के आकड़ो के मुताबिक पूरी दुनिया के संस्थागत निवेशको इस वक्त सोने में ज्यादा निवेश कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को करीब 934 टन सोने का कारोबार हुआ था जबकि जून महीने के शुरुआती दिनों में सिर्फ 868 टन का करोबार होता था। सोने में निवेश के बढ़ने के कारण आगे सोने में तेजी जारी रहेगा।
 
विज्ञापन

अभी और महंगा होगा सोना, पढ़े ये 10 कारण

6 of 11
gold - फोटो : getty images
5. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का मानना है कि लोग अब बेहतर लाभ के पेंशन फंड को सोने में निवेश कर सकते है जोकि पहले आमतौर पर नहीं देखा जाता था।
 
विज्ञापन

अभी और महंगा होगा सोना, पढ़े ये 10 कारण

7 of 11
gold - फोटो : getty images
6. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने यह भी कहा कि, पाउंड कुछ आरक्षित मुद्राओं में से एक है इसलिए यह संभावना है कि इंग्लैंड का केंद्रीय बैंक अधिक सोना खरीदेगा। 
 

अभी और महंगा होगा सोना, पढ़े ये 10 कारण

8 of 11
gold - फोटो : getty images
7. सोने की कीमत में उछाल के साथ-साथ खदानों से सोना निकालने वाली कंपनियों के शेयरों की कीमत में भी भारी उछाल देखने का मिल रहा है।
 

अभी और महंगा होगा सोना, पढ़े ये 10 कारण

9 of 11
gold - फोटो : getty images
8. सोने की कीमत में उछाल को देखते हुए कई निवेशक इस समय डाॅलर/पाउंड की जगह सोने में व्यापार को तरहीज दे रहे हैं। ऐसा वो पाउंड की कीमत में गिरावट को देखते हुए घाटे से बचने के लिए कर रहें हैं।
 

अभी और महंगा होगा सोना, पढ़े ये 10 कारण

10 of 11
gold - फोटो : getty images
9. शंघाई गोल्ड एक्सचेंज के आकड़ों के मुताबिक बीते शुक्रवार 346 टन सोने का व्यापार हुआ था जबकि आमतौर पर यह 100 टन के आस-पास रहता था। यह निकट भविष्य में सोने की कीमत में तेजी का संकेत है।
 
विज्ञापन

अभी और महंगा होगा सोना, पढ़े ये 10 कारण

11 of 11
gold - फोटो : getty images
10. भारत में इस साल अच्छे मानसून की उम्मीद है जिसका मतलब है बेहतर पैदावार और बेहतर आय। इस बेहतर आय का लाभ सीधे-सीधे सोने को मिलता है क्योकि भारत में अक्सर जूलाई से शादीयों का सीजन शुरू हो जाता है और इस अवसर पर लोग सोने की खूब खरीदारी करते हैं।  इसका मतलब यह है कि सोने की मांग में बढ़ोत्तरी होने वाली है जिससे उसकी कीमत में भी इजाफा हो सकता है।

Published by- Vikrant singh
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें