भारत में महिला के साथ घरेलू हिंसा कोई नई बात नहीं है। ये कुरीति सालों से चली आ रही है और सिर्फ साधारण महिलाएं ही नहीं, जानी मानी हीरोइनें भी इसका शिकार हुई हैं। ये सभी हीरोइनें इसमें शामिल हैं जो पर्दे पर जो दमदार बनती हैं लेकिन घर की चार दीवारी में ये भी मजबूर हुई हैं। हाल ही में एक और हीरोइन इस लिस्ट में जुड़ गई।
Trending Videos
विज्ञापन
घरेलू हिंसा की शिकार हुई हीरोइनें
2 of 10
- फोटो : getty images
टीवी स्टार दीपशिखा नागपाल ने अपने पूर्व पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। दीपशिखा पहली अभिनेत्री नहीं हैं जो घरेलू हिंसा की शिकायत लेकर सामने आईं। सिनेमा से सुनहले पर्दे पर मर्दानी बनी कई हीरोइनें घर की चारदीवारी में मारपीट का शिकार बनी हैं।
विज्ञापन
घरेलू हिंसा की शिकार हुईं हीरोइनें
3 of 10
- फोटो : getty images
अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने उद्योगपति संजय कपूर से शादी करते वक्त सपने में भी सोचा नहीं होगा कि संजय उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित कर सकते हैं। पिछले दिनों संजय से तलाक की अर्जी पर हुई बहस में करिश्मा ने आरोप लगाया कि संजय और उनकी मां करिश्मा के साथ मारपीट करते थे।
घरेलू हिंसा की शिकार हुईं हीरोइनें
4 of 10
- फोटो : getty images
अपने जमाने की सेक्सी हीरोइन रही जीनत अमान ने अपने प्रेमी संजय खान के हाथों हिंसा झेली। एक बार होटल ताज के सामने संजय खान ने जीनत अमान की पिटाई कर डाली। इस हिंसा में जीनत अमान की आंख हमेशा के लिए खराब हो गई। ये खबर उस वक्त अखबारों की सुर्खियों में आई थी। इसके बाद जीनत ने संजय का साथ छोड़कर मजहर खान से शादी कर ली।
विज्ञापन
घरेलू हिंसा की शिकार हुईं हीरोइनें
5 of 10
- फोटो : getty images
पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी ने भी शादी के बाद पति की हिंसा झेली। उन्होंने पुलिस में लिखाई रिपोर्ट में कहा कि उनके पति प्रिंस तुली उन्हें मारने पीटने के साथ साथ अप्राकृतिक सेक्स के लिए मजबूर करते थे। युक्ता ने आरोप लगाया कि उसने बहुत मारपीट सही। युक्ता ने मीडिया को मारपीट के निशान तक दिखाए और इसी आधार पर युक्ता को तलाक मिला।
विज्ञापन
घरेलू हिंसा की शिकार हुईं हीरोइनें
6 of 10
- फोटो : getty images
टीवी पर हुए स्वयंबर में राहुल महाजन को अपना पति बनाने वाली डिंपी महाजन ने भी पति के हाथों मार खाई। राहुल पहली पत्नी श्वेता के साथ भी हिंसा कर चुके थे और उन्होंने डिंपी के साथ भी मारपीट की। इसी आधार पर डिंपी ने राहुल का साथ छोड़ दिया। डिंपी ने मीडिया के सामने अपने जख्म दिखाते हुए कहा कि बाहर से सौम्य दिखने वाला राहुल महाजन अंदर से बहुत क्रूर है।
विज्ञापन
घरेलू हिंसा की शिकार हुईं हीरोइनें
7 of 10
- फोटो : getty images
टीवी स्टार श्वेता तिवारी भी अपने पति राजा चौधरी के हिंसक व्यवहार के चलते उनसे अलग हो गई। राजा श्वेता के साथ मारपीट करते थे और श्वेता ने पुलिस में शिकायत की। इसी आधार पर दोनों के बीच तलाक हुआ और तलाक के बाद भी राजा श्वेता के दोस्तों संग हिंसा करते रहे। बिग बॉस में शामिल हो चुके राजा ने शो में भी हिंसक व्यवहार दिखाया था।
घरेलू हिंसा की शिकार हुईं हीरोइनें
8 of 10
- फोटो : getty images
अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। 1985 में रति की शादी बिजनेसमैन अनिल विरमानी से हुई थी। शादी के इतने सालों बाद रति ने कहा कि पति उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से टॉर्चर करते हैं। रति ने कहा कि वो काफी समय से हिंसा झेल रही थी लेकिन अब पानी सिर के ऊपर निकल गया तो जान बचाने के लिए ये सब कहना पड़ा।
घरेलू हिंसा की शिकार हुईं हीरोइनें
9 of 10
- फोटो : getty images
छोटे परदे की बड़ी आनन्दी प्रत्यूषा ने अपने मंगेतर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया लेकिन प्रत्यूषा ने अपनी व्यथा सबके सामने रखने का हौसला दिखाया। उन्होंने अपने मंगेतर मार्कंडेय मलहोत्रा पर आरोप लगाया कि वो उसके और उसके पिता के साथ बदसलूकी करता था और प्रत्यूषा पर हाथ भी उठाता था।
टीवी हीरोइन रुचा गुजराती भी घरेलू हिंसा का शिकार बन चुकी हैं। रुचा ने मितुल संघवी से शादी की थी। रुचा ने आरोप लगाया कि उनके पति और ससुराल वाले उनके साथ मारपीट करते हैं। यहां तक कि रुचा को कई कई दिन भूखा तक रखा गया और कमरे से बाहर तक नहीं निकलने दिया गया।