फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab: इस खदान में मिलती है केवल महिलाओं को नौकरी, वजह ऐसी कि दुनिया करती है तारीफ

Fri, 24 Nov 2023 04:02 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस खदान में मिलती है केवल महिलाओं को नौकरी - फोटो : istock

Zimbabwean Women Miners: दुनियाभर के खदानों में आपने आजतक पुरुषों को ही काम करते हुए देखा होगा। आमतौर पर खदानों में चट्टान तोड़ने जैसे मुश्किल कामों के लिए पुरुषों को ही प्राथमिकता दी जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रत्नों की खदान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं काम करती हैं। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि जिम्बाब्वे की एक खदान में केवल महिलाओं को ही नौकरी दी जाती है और उन्हें अच्छी खासी सैलरी भी मिलती है। इस टिकाऊ खान में पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती है।

अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर यहां पुरुष की जगह महिलाएं काम क्यों करती हैं, तो आइए आपको बताते हैं। दरअसल इसके पीछे की वजह इतनी शानदार है कि संयुक्त राष्ट्र सहित पूरी दुनिया उनकी तारीफ करती है। ज्यादातर खनन उत्तरी जिम्बाब्वे में दुनगुजा नदी पर होता है, जहां 'जिम्बाकुआ' जैसी कई कंपनियां रत्नों की खोज करती हैं।

 

 

विज्ञापन

2 of 5
इस खदान में मिलती है केवल महिलाओं को नौकरी - फोटो : istock

लेकिन खास बात ये है कि यहां सिर्फ महिलाओं को ही काम पर रख जाता है। ड्रिलिंग, हैमरिंग और बड़े-बड़े पत्थरों की ढुलाई जैसे सारे काम महिलाएं ही करती हैं। महिलाएं यहां एक्वामरीन या फिरोजा तलाशती हैं। महिलाएं बताती हैं कि इतना मेहनती काम करने से वह फिट रहती हैं।

 

विज्ञापन

3 of 5
इस खदान में मिलती है केवल महिलाओं को नौकरी - फोटो : istock
फिरोजा नगीना के भंडार अक्सर चट्टानों की गहरी तह में मिलते हैं। ऐसे में विस्फोट की मदद ली जाती है, लेकिन यहां विस्फोट करने की बजाय छेनी-हथौड़े की मदद से फिरोजा निकाला जाता है। इस तरह काम करने से पर्यावरण को नुकसान नहीं होता है। इस प्रक्रिया में रसायनों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। साथ ही पानी भी कम से कम उपयोग किया जाता है। 
 

4 of 5
इस खदान में मिलती है केवल महिलाओं को नौकरी - फोटो : istock
यूएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं को यहां हर महीने 180 यूरो सैलरी के रूप में दीए जाते हैं, जो काफी बेहतर है। महिलाएं खदान के आसपास सब्जियां भी बोती हैं, जिन्हें बेचकर वह और भी पैसे कमाती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस खदान में मिलती है केवल महिलाओं को नौकरी - फोटो : istock
महिलाओं को नौकरी देने के पीछे का कारण
माइनिंग कंपनियों का कहना है कि वह केवल महिलाओं को काम इसलिए देते हैं ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। उन्हें किसी  दूसरे पर निर्भर न रहना पड़े। इस नौकरी के सहारे कई महिलाएं अपने बच्चों और बेरोजगार पति की देखभाल करती हैं।  जिम्बाकुआ माइनिंग कंपनी के प्रबंधक रुंबिडज़ई ग्विनजी का कहना है कि "हमने केवल महिलाओं को मौका देने का फैसला किया क्योंकि हमें पता है कि वे भी पुरुषों से कम नहीं हैं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें